फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lord Bholenath's procession came out in the city, welcomed in many places

शहर में निकली भगवान भोलेनाथ की बरात, कई जगह हुआ स्वागत

Wed, 02 Mar 2022 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
Lord Bholenath's procession came out in the city, welcomed in many places
शिव बरात में सजी शिव-पार्वती की झांकी।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का हुआ भव्य शृंगार, उमड़ी भीड़
विज्ञापन

भुइफोरवानाथ मंदिर से शिवबरात निकली, रात में हुआ शिव विवाह
लखीमपुर खीरी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवालयों में पूजा करने वाले भक्तों को तांता लगा रहा। इस दौरान मंदिरों में हर हर महादेव के उद्घोष गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, दूध, घी, शहद, शकर से अभिषेक किया। बेलपत्र, फूल, भांग, धतूरा, गन्ना, गाजर और बेर, फल, मिष्ठान आदि अर्पित किए और मनौती मांगी। वहीं भुइफोरवानाथ मंदिर से शिव बरात निकाली गई। रात में विवाह कार्यक्रम हुआ।
दो साल के कोरोना संक्रमण काल के बाद इस साल श्रद्धालुओं ने धूमधाम से महाशिवरात्रि मनाई। शहर के प्राचीन भुइफोरवानाथ और जंगलीनाथ शिव मंदिर में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। भीड़ का यह आलम था कि लोगों को अपनी बारी आने का घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

शाम को भुइफोरवानाथ मंदिर की महंत रामकली के पुत्र मुन्ना गिरि ने भगवान भोलेनाथ का फूलों और पगड़ी से शृंगार किया। मंदिर को फूलों और बिजली की झालरों ने एक दिन पहले ही सजा दिया गया था। आनंद टॉकीज रोड पर स्थित रथ वाले महाकालेश्वर मंदिर की भी फूलों से सजावट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम पांच बजे भुइफोरवानाथ शिव मंदिर से भगवान भोलेनाथ की भव्य बरात निकाली गई। सुसज्जित वाहन पर दूल्हे के रूप में भगवान की सवारी निकाली गई। बरात में देवी देवताओं की झांकियां शामिल थीं। बारात में शामिल हजारों भक्त हर हर महादेव का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे। बाजे गाजे के साथ निकली इस बरात ने शहर में भ्रमण किया, जिसका कई जगह स्वागत किया गया। देर रात बरात वापस मंदिर पहुंची, जहां विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान मंदिर में भी भव्य झांकियां सजाई गईं। रात से प्रसाद वितरण शुरू हो गया। यह सिलसिला सुबह तक जारी रहा।
मोहम्मदी। क्षेत्र के पालन नाथ मंदिर, जंगली नाथ, पशुपति नाथ मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। नगर में अस्पताल रोड पर भंडारा हुआ। कई जगहों पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ हुआ। एसडीएम पंकज श्रीवास्तव ने पालन नाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर का मंगलवार सुबह को निरीक्षण किया।

सिकंदराबाद। क्षेत्र के पौराणिक गजमोचननाथ नाथ मंदिर और सिकंदराबाद में क्लेश हरण मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed