फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lonivi IV staff at the gate took the vows

लोनिवि गेट पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भरी हुंकार

Wed, 18 Mar 2015 07:20 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 18 Mar 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
Lonivi IV staff at the gate took the vows
उप्र चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लोक निर्माण विभाग के कार्यालय गेट पर बुधवार को गेट मीटिंग हुई, जिसमें सभी कर्मचारियों ने एकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

महासंघ की जिला इकाई के अध्यक्ष महेश चंद्र ने मीटिंग में कहा कि समूह घ के कर्मचारियों की सीधी भर्ती की जाए। उन्होंने नई पेंशन नीति और भविष्य निधि का समाप्त कर पुरानी व्यवस्था को बहाल करने के लिए कहा। साथ ही वेतन ग्रेड के अनुसार वेतन तथा महंगाई भत्ते की समस्या को विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की लंबित मांगों पर सरकार के निर्णय न लेने के कारण महासंघ को आंदोलन की रणनीति बनानी पड़ी है, जिसे सफल करने के लिए सभी लोग 23 मार्च को नसीरुद्दीन भवन में होने वाले विशाल धरना प्रदर्शन में पहुंचें। इस मौके पर जिला मंत्री रामकुमार यादव, सत्यदेव, बृजराज शर्मा, विनोद कुमार, रमेश चंद्र शुक्ला, राकेश कुमार, सुकरात सिंह, राजेदेवी, मुन्नी देवी, रेखा, शोभा शुक्ला, शरबरी, निर्मला देवी, पवन कुमार, रोशनी सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकबंदी कार्यालय गेट पर मीटिंग आज
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल कराने के लिए चकबंदी कार्यालय गेट पर गुरुवार को डेढ़ बजे से मीटिंग होगी। यह जानकारी महासंघ के जिला मंत्री रामकुमार ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed