फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lok Sabha elections: BJP tightens its belt, efforts to help backward classes

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, पिछड़े वर्ग को साधने की कवायद

Wed, 22 Nov 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: BJP tightens its belt, efforts to help backward classes
लखीमपुर खीरी। भाजपा ने लोक सभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुए एक बार फिर पिछड़ा मोर्चा पर जोर दिया है। भाजपा ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वासुदेव मौर्य को लोकसभा चुनाव के लिए जिला प्रभारी बनाया है। वह लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्रीय नेताओं के साथ मिलकर संगठन का कामकाज देखेंगे। वह अयोध्या के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


करीब 50 लाख की आबादी वाले खीरी जिले में सबसे ज्यादा ओबीसी आबादी को देखते हुए भाजपा ने एक बार फिर जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है। अब तक के जिला प्रभारी रहे शंकर लाल लोधी की जगह भाजपा ने ओबीसी समाज से ही पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वासुदेव मौर्य को यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। बता दें कि जिले में कुल आबादी की करीब 35 फीसदी आबादी पिछड़ा वर्ग की है। इसी को देखते हुए हुए पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष वासुदेव मौर्य को लोकसभा चुनाव का जिला प्रभारी बनाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि वह आज जनपद में आएंगे, जिसके बाद नव नियुक्त जिला प्रभारी के साथ पार्टी पदाधिकारी बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed