{"_id":"66d0d452cd8bc4097b0a3164","slug":"lock-of-inter-college-opened-at-8-oclock-students-kept-wandering-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-127938-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आठ बजे खुला इंटर कॉलेज का ताला, भटकते रहे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आठ बजे खुला इंटर कॉलेज का ताला, भटकते रहे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
संपूर्णानगर के सेमरी चौराहे पर स्थित कालेज न खुलने पर लगी छात्र-छात्राओं की भीड़।
विज्ञापन
संपूर्णानगर। सेमरी चौराहे पर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, इसमें छात्र-छात्राएं सड़क किनारे घूमती नजर आ रही हैं। वीडियो में स्कूल के समय से न खुलने की बात कही जा रही है।
वीडियो में एक युवक बता रहा है कि साढ़े सात बजे स्कूल खुलने का समय है। बच्चे समय पर आते हैं, लेकिन ताला बंद होने के कारण वह सड़क और चौराहे पर घूमते नजर आते हैं। वीडियो में कहा गया कि न समय पर शिक्षक आते हैं और न ही प्रधानाचार्य। अगर बच्चों के साथ कोई हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
... तो बच्चे समय से पहले आ जाते हैं
स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि स्कूल का सुबह साढ़े सात बजे का समय है, लेकिन समय से पहले ही छात्र-छात्राएं स्कूल गेट पर आ जाते हैं। आठ बजे ताला खुलने की बात पर बताया कि चाबी चौकीदार के यहां रहती है। उसकी रिश्तेदारी में किसी की मौत हो गई थी, इस वजह से चाबी घर लेने जाना पड़ा, जिससे देर हुई।