फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Liluti Nath temple is the center of profound reverence

अगाध श्रद्धा का केंद्र है लिलौटी नाथ मंदिर

Sun, 23 Aug 2015 10:21 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Sun, 23 Aug 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
Liluti Nath temple is the center of profound reverence
शहर के निकट स्थित पौराणिक लिलौटी नाथ शिव मंदिर श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा का केंद्र है। मान्यता है कि पांडवों ने अपने अज्ञातवास के समय भगवान कृष्ण के मार्गदर्शन में यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। लोगों के मुताबिक मंदिर के कपाट खुलने से पहले आज भी शिवलिंग पूजित मिलता है। किवदंती है कि भोर होने से पहले अश्वत्थामा यहां शिव को जलाभिषेक करने आते हैं। वहीं कुछ लोग आल्हा-ऊदल द्वारा पूजा किए जाने की बात बताते हैं। इस मंदिर का जीर्णोद्धार महेवा स्टेट के लोगों ने कराया। यहां श्रावण मास में मेला लगा रहता है।
विज्ञापन

शिवलिंग का बदलता है रंग
जुनई और कंडवा नदी के उद्गम स्थल के बीच स्थित पौराणिक महत्व वाले लिलौटीनाथ धाम में शिवलिंग पर आकृति बनी है। इसमें लोग मां पार्वती के स्वरूप को देखते हैं। खास यह है कि शिवलिंग दिन मे कई बार रंग बदलता है। मान्यता है कि सुबह के समय काला, दोपहर में भूरा और रात के समय हल्की सफेदी शिवलिंग को विशेष बनाती है।
विज्ञापन

हर अमावस्या को लगता है मेला
कभी बबुरी वन के नाम से विख्यात रहे इस स्थल पर मुंडन, जनेऊ और तिलक जैसे संस्कारों के लिए श्रद्धालु अक्सर यहां का रुख करते हैं। रामचरितमानस का पाठ भी होता है। अमावस्या के दिन संगम में डुबकी लगाकर श्रद्धालु अपने को धन्य मानते हैं। श्रद्धालुओं के आवागमन से इस दिन यहां मेला लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिलौटी धाम को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग
पौराणिक महत्व के चलते लिलौटी नाथ शिवधाम में श्रद्धालुओं की खासी भीड़ उमड़ती है। अगाध श्रद्धा का केंद्र होने के चलते श्रद्धालु इसे पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग करते आए हैं। महंत मोहन गिरि के मुताबिक हाल ही में जीर्णोद्धार के लिए जिले के एक पूर्व सांसद ने पहल भी की थी पर वह पहल भी सर्वे तक सीमित रही। महंत इसे पर्यटन स्थल के रूप में घोषित करने की मांग करते रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed