फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Like Good Morning, now Beat Chaupal will be organized in every police station: SP

गुड मॉर्निंग की तरह अब हर थाने में लगेगी बीट चौपाल : एसपी

Wed, 25 Sep 2024 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Like Good Morning, now Beat Chaupal will be organized in every police station: SP
बीट चौपाल में मौजूद एसपी गणेश प्रसाद साहा-स्रोत पुलिस
लखीमपुर खीरी। पुलिस के गुड मॉर्निंग अभियान की तर्ज पर अब प्रत्येक थाने में बीट चौपाल लगेगी। इसमें पुलिस और जनता के साथ सीधा संवाद होगा और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि बीट चौपाल से जिले को अपराध मुक्त बनाने और जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही समस्याओं का यथा संभव निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को प्रत्येक थाना क्षेत्र में गांवों में जाकर बीट चौपाल लगाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ग्रामीणों को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार न आना पड़े, इसको लेकर नियमित अंतराल पर चौपाल कराईं जाएंगी। बीट चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को मिशन शक्ति, 1090, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एंबुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चियों को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी हो तो पुलिस को बताएं
महेवागंज।
फूलबेहड़ के सैदापुर गांव में मंगलवार को एसपी गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में बीट चौपाल लगाई गई। एसपी ने महिलाओं और बुजुर्गों से उनकी समस्याएं सुनकर निस्तारण कराया। कहा कि चौपाल में अपनी समस्या बेहिचक बताएं। थाने आएं महिला हेल्प डेस्क पर अपनी समस्या बताएं, तुरंत निस्तारण किया जाएगा। बोले- बच्चियों को स्कूल आने-जाने में कोई परेशानी या दिक्कत हो तो पुलिस आपकी मदद करेगी।

बोले, मोबाइल फोन पर कभी अपना आधार कार्ड, बैंक एकाउंट या निजी आईडी की कोई जानकारी न दें। साइबर ठग लाटरी और तरह-तरह के प्रलोभन देते हैं, ऐसी किसी फोन कॉल पर पर्सनल डाटा साझा न करें। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने ग्रामीणों को पुलिस और महिला हेल्पलाइन नम्बर दिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान शब्बीर खां, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, अटल राय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed