{"_id":"68a4b667a8c1a4b8eb0d49a1","slug":"light-was-seen-flying-for-40-minutes-in-chaukhra-village-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-153560-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: चौखड़ा गांव में 40 मिनट तक उड़ता दिखा प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: चौखड़ा गांव में 40 मिनट तक उड़ता दिखा प्रकाश
Tue, 19 Aug 2025 11:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
गांव चौखडा़ में दिखी रहस्यमयी रोशनी। स्रोत : ग्रामीण
बिजुआ। भीरा कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखड़ा में सोमवार रात एक अजीब घटना सामने आई। रात करीब 10 बजे ग्रामीणों ने आसमान में दो रोशनियां उड़ते देखीं।
ग्रामीण करनराज के अनुसार, इस दृश्य को देखकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ लोगों ने इसे ड्रोन बताया, तो कुछ ने हॉट एयर बैलून की रोशनी बताई। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो बनाकर पुलिस को सूचित किया।
भीरा थाना प्रभारी गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही बिजुआ चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार की टीम मौके पर पहुंची। अधिक ऊंचाई के कारण आकृति स्पष्ट नहीं दिख पाई। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। कुछ लोग खिलौना हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज की रोशनी को भी ड्रोन समझ रहे हैं।
-- --
भीखमपुर में दहशत, पुलिस पहुंची
भीखमपुर। कस्बा समेत नगरा गांव में सोमवार रात 11 बजे के करीब ड्रोन दिखाई दिए, जिनमें लाइटें जल रही थीं। कई ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाए। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने भीखमपुर चौकी को फोन करके सूचना दी। मौके पर दरोगा उदयवीर यादव मय फोर्स के पहुंचे। पुलिस के पहुंचने के बाद ड्रोन दिखाई देना बंद हो गए। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -
ग्रामीणों ने टाॅर्च की रोशनी डाली तो हुए ओझल
मझगईं। क्षेत्र के बेला कलां में सोमवार रात दस बजे के बाद चार ड्रोन कैमरे गांव के ऊपर मंडराने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने टाॅर्च की रोशनी डाली तो एक घंटे बाद ड्रोन कैमरे ओझल हो गए। मामले में पुलिस को जानकारी नहीं दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कब्रिस्तान की तरफ असमान में लाइट जलती हुुई चार अलग-अलग वस्तु नजर आई। कई ग्रामीण लाठी-डंडे व टाॅर्च लेकर एकत्र होकर लाइट का पीछा करने लगे। ग्रामीणों के मुताबिक, आसमान में जलने वाली वस्तु प्रेम सिंह की बाग की तरफ जाने लगी, तब भी ग्रामीणों ने पीछा किया और करीब एक घंटा मंडराने के बाद टाॅर्च की रोशनी पड़ने के बाद संख्या कम होने लगी और बाद में ड्रोन कैमरे ओझल हो गए। थाना प्रभारी राजू राव ने बताया कि मामले की उनको कोई जानकारी नहीं है। संवाद