{"_id":"621929e86693e54c1e58ba4f","slug":"light-rain-with-strong-wind-lakhimpur-news-bly476531357","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने बदले तेवर: तेज हवा के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने बदले तेवर: तेज हवा के साथ हुई हल्की बूंदाबांदी
विज्ञापन
एक सप्ताह से कड़ी धूप के चलते सर्दी का मौसम ले रहा विदाई
लखीमपुर खीरी। पिछले एक सप्ताह से तेज धूप के बाद शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर तेवर बदले हैं। सुबह से कड़ी धूप निकली, दोपहर बार आसमान में बादल घिर आए करीब पांच बजे तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम के बदले तेवर देख किसानों की पेशानी पर चिंता की रेखाएं नजर आने लगी हैं।
पिछले एक सप्ताह से कड़ी धूप होने के कारण सर्दी के मौसम की विदाई शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को भी सुबह से तेज धूप रही, जिससे लोगों को हल्की गर्मी का अहसास हुआ, लेकिन तीन बजे के बाद बादल घिरना शुरू हो गए। करीब पांच बजे तक आसमान बादलों से ढक गया और देखते ही देखते आंधी की तरह तेज हवाएं चलने लगीं और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी का सिलसिला देर तक जारी रहा।
बांकेगंज। दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम के बदले तेवर देख किसानों के चेहरों पर हवाइयां उड़ने लगीं। किसानों को डर है कि यदि तेज हवाओं के साथ बारिश होती या ओले गिरते हैं तो लाही सरसों की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। तेज हवाओं से गन्ने की फसल भी गिर सकती है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हल्की बारिश से फसलों को फायदा होगा।