{"_id":"68657580a1658e3e300862ba","slug":"lifestyle-of-wild-animals-explained-to-students-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-149582-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: विद्यार्थियों को बताई वन्यजीवों की जीवनशैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: विद्यार्थियों को बताई वन्यजीवों की जीवनशैली
Wed, 02 Jul 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज में हुई गोष्ठी में शामिल विद्यार्थी। स्रोत : विद्यालय
गोला गोकर्णनाथ। नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में वन्य जीव संरक्षण कार्यशाला हुई। इसमें विद्यार्थियों को वन्यजीवों की जीवन शैली के बारे में बताया गया।
मंगलवार को हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बिहार उत्तराखंड के राज्य समन्वयक डॉ. मुदित गुप्ता ने बताया कि वन्यजीवों के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। विद्यार्थियों को वन्य जीव कैरियर, वन्य जीव वैज्ञानिक, रेंजर कानून प्रवर्तन और नीति अधिवक्ता तथा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर आदि महत्वपूर्ण पदों के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा ने की। उन्होंने बताया कि, कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लुप्त प्राय और संकटग्रस्त प्रजातियों की रक्षा करने तथा उनके प्राकृतिक आवास को सुरक्षित करने आदि की जानकारी देना है।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अनंत प्रकाश सरोज ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन डॉ. अनिल कुमार ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी ओमप्रकाश, लखपत भारती तथा मनीषा भारती आदि मौजूद रहे।