फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life spent at night in the open, municipal arrangements slow

Lakhimpur Kheri News: खुले में रात काटती जिंदगी, पालिका के इंतजाम ठंडे

Tue, 12 Dec 2023 10:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Life spent at night in the open, municipal arrangements slow
रोडवेज बस अड्डेपर खुले में लेटा यात्री          स्रोत:संवाद
लखीमपुर खीरी। बीते रविवार से अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद ठंड बढ़ गई है। देर शाम तक गलन बढ़ जाने के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। सोमवार रात की गई पड़ताल में प्रमुख चौराहों के अलावा जिला महिला अस्पताल, माल गोदाम आदि जगहों पर अलाव जलते नहीं मिले।
विज्ञापन

पड़ताल में पता चला कि कोई व्यक्ति जमीन पर चादर तानकर सो रहा था तो कोई पास में कूड़ा जलाकर। शहर में कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं पाई गई। वहीं दो रैन बसेरों में ओवरब्रिज के नीचे ही रैन बसेरा संचालित मिला। अभी रोडवेज के पास का रैन बसेरा शुरू नहीं हो पाया है। यहां बता दें कि सीएम योगी का आदेश है कि प्रदेश में कोई भी मजबूर खुले में न सोए। जिला प्रशासन और नगरीय निकाय रैन बसेरे समेत अलाव का इंतजाम करवाए।
विज्ञापन




रात 10.12 मिनट
आधार बिना नहीं कटेगी सुकून की रात
ओवरब्रिज के नीचे नगर पालिका द्वारा बनाए गए रैन बसेरे में 35 बेड का इंतजाम किया गया है। पड़ताल के दौरान सभी बेड पर रजाई, गद्दा आदि रखे हुए थे। उद्घाटन के बाद दूरदराज से आए छह लोग अपने-अपने बेड पर लेटे दिखाई दिए। मौजूद कर्मचारी ने बताया कि ठंड से बचने के लिए रूम हीटर आदि की व्यवस्था की गई है। साथ ही सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी लगा हुआ है। बिना आधार के किसी भी व्यक्ति को रुकने की इजाजत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समय : रात 10.20 मिनट
कूड़ा जलाकर रात काटने की कोशिश में जुटा युवक
यह नजारा नगर पालिका से कुछ ही दूरी पर दिखा। चल रही सर्द हवाओं से खुद को बचाने और किसी तरह रात गुजारने को लेकर इस राहगीर को जब कहीं भी अलाव नहीं दिखा तो उसने सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर में आग लगा दी और रात गुजारने की कोशिश करता हुआ दिखाई दिया। बता दें कि कूड़ा गीला होने की वजह से आग बार-बार बुझ रही थी, लेकिन युवक उसे जलाने का प्रयास करता रहा। आखिरकार काफी देर की मशक्कत के बाद कूडे ने आग पकड़ ली।



रोडवेज पर नहीं बना रैन बसेरा तो जमीन को ही बनाया बिस्तर
वैसे तो हर साल दो जगहों पर रैन बसेरा बनाया जाता है, लेकिन अब तक नगर पालिका ने केवल ओवरब्रिज के नीचे ही रैन बसेरा बनाया है। रोडवेज पर रैन बसेरा न होने और पड़ रही ठंड से बचने के लिए ग्रामीण को जब कोई बेड नहीं मिला तो उसने जमीन को ही अपना सहारा बनाते हुए रात गुजारने की कोशिश की। हालांकि खुले में ऊपर से डाले गए गर्म कंबल का भी कोई असर होता नहीं दिखाई दिया। किसी तरह दुबक कर युवक रात गुजारने को विवश होता दिखाई दिया।

नगर पालिका ने दो जगहों पर रैन बसेरा बना दिया है। इसमें रोडवेज पर महिला व पुरुष के अलग-अलग 10 बेड़, ओवरब्रिज के नीचे 35 बेड का रैन बसेरा बनाया गया है। साथ ही अलाव जलवाने के भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं। - डाॅ. इरा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष लखीमपुर





नगर पालिका के अधिकारी बोले- जल्द जलाएंगे अलाव
लखीमपुर खीरी। करीब चार दिन से लगातार चल रही सर्द हवा ने लोगों को घरों पर टिकने को मजबूर कर दिया है। सुबह घना कोहरा पड़ने के चलते आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचने के लिए कहीं भी अलाव की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना था कि अभी अलाव जलाने जैसी ठंड नहीं पड़ रही। इसको लेकर अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो अधिकारियों की नींद टूटी। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव ने ईओ सहित अन्य कर्मचारियों को अलाव जलवाने की समुचित व्यवस्था कराने की बात कही है। संवाद

रोडवेज बस अड्डेपर खुले में लेटा यात्री          स्रोत:संवाद

रोडवेज बस अड्डेपर खुले में लेटा यात्री          स्रोत:संवाद

रोडवेज बस अड्डेपर खुले में लेटा यात्री          स्रोत:संवाद

रोडवेज बस अड्डेपर खुले में लेटा यात्री          स्रोत:संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed