फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life code of conduct, Ram Charit Manas

जीवन की आचार संहिता है श्रीराम चरित मानस

Wed, 16 Dec 2015 10:04 PM IST
मोहम्मदी।
मोहम्मदी। Updated Wed, 16 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
Life code of conduct, Ram Charit Manas
स्थानीय स्वामी रामाश्रम इंटर कॉलेज के परिसर में श्रीराम चरित मानस कथा और श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठे दिन मानस मर्मज्ञ डॉ. मानस आश्रित (रायबरेली) ने कहा कि श्रीराम चरित मानस मानव जीवन की आचार संहिता है। मानव जीवन की कोई भी ऐसी समस्या नहीं है जिसका समाधान श्रीराम चरित मानस में न हो। बस आवश्यकता है शास्त्र परपंरा के अनुरूप ग्रंथ के अध्ययन और उसके अनुशीलन की।
विज्ञापन

काहु न कोऊ सुख दुख कर दाता, निज कृत कर्म भोगि सब भ्राता।।
उन्होंने कहा कि साधारण मानव की बात नहीं स्वयं परमात्मा प्रभु राम भी जिसके पुत्र बन कर आये, जिसकी गोद में खेले, ऐसे महाराज दशरथ को भी कर्म फल भोगना पड़ा। दशरथ के हाथों जाने अनजाने साधक श्रवण कुमार का वध हो गया, उसके बाद अंधे माता-पिता ने दशरथ को श्राप दे दिया और उसी श्राप के परिणाम स्वरूप उनको भी पुत्र राम के वियोग में अपने प्राणों का परित्याग करना पड़ा। इसके अलावा कुमारी अरुणिमा शास्त्री और भागवत महापुराण प्रवचनकर्ता रामशरण शास्त्री ने भी भगवान कृष्ण की माधुर्य लीला का वर्णन करते हुए कृष्ण रुक्मणी विवाह का सुंदर प्रसंग सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर ठाकुर सरनाम सिंह, लालचंद्र कनौजिया, मिथिलेश वाजपेयी, कृष्ण कुमार सिंह, अरविंद नाथ वाजपेयी, कुमोदनी सिंह हरिश्चंद्र सिंह आदि तमाम भक्तगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed