फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Library has become the choice of the readers in their free time

Lakhimpur Kheri News: खाली समय में लाइब्रेरी बनी पढ़ाकुओं की पसंद

Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Library has become the choice of the readers in their free time
आर्यकन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी के क्लास में छात्राओं को पढ़ाती डॉ.प्रीति सिंह। संवाद
लखीमपुर खीरी। भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय एक बार फिर छात्राओं की चहल-पहल से गुलजार है। यहां अभिभावक अपनी बेटियों के प्रवेश को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। यही वजह है कि प्रवेश के बाद से कैंपस में रोजाना बड़ी संख्या में छात्राएं पहुंच रहीं हैं।
विज्ञापन


सुबह की घंटी बजते ही क्लास रूम किताबों से भर जाता है। एक के बाद एक लेक्चर की शृंखला शुरू हो जाती है। कोई टीचर के नोट्स लिखने में व्यस्त हो जाता है तो कोई धीमी आवाज में सहेलियों से बात करने में। जैसे ही कोई पीरियड खाली मिलता है, माहौल पूरी तरह बदल जाता है। कुछ छात्राएं मैदान में बैठकर आपस में गपशप करने लगती हैं तो कुछ समूह फोटो खींचकर कैंपस मेमोरी बनाने में जुट जाती हैं। वहीं पढ़ाकू ग्रुप लाइब्रेरी में जाकर मोटी किताबों के बीच खो जाते हैं।
विज्ञापन


कॉलेज परिसर में शिक्षिकाओं से अपनी समस्याओं को साझा करतीं छात्राओं के दृश्य आम हैं। कोई पढ़ाई से जुड़े सवाल लेकर पहुंचती हैं तो कोई कॅरियर गाइडेंस के लिए सलाह लेती दिख जाती हैं। छात्रा पारुल गुप्ता, रानी, शिवांगी, सुभी, ज्योति वर्मा आदि ने बताया कि इंटर के बाद महाविद्यालय आने का सपना था, जो पूरा हुआ। यहां पढ़ाई का माहौल तो है ही साथ ही अनुशासन के मामले में कॉलेज ठीक है। छात्राओं का कहना है कि सभी क्लासेज समय से चलते हैं, शिक्षिकाएं भी समय से पहुंचकर क्लास लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन संकायों में चल रही पढ़ाई

स्नातक स्तर पर हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र, चित्रकला, राजनीतिक विज्ञान, संगीत गायन और संगीत वादन जैसे विषयों की पढ़ाई हो रही है। परास्नातक स्तर पर हिंदी और संस्कृत की कक्षाएं चल रहीं हैं, जहां छात्राएं गंभीरता से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहीं हैं।


---छात्राएं बोलीं- दोस्ती और पढ़ाई साथ-साथ चलती हैं ---
पहली बार महाविद्यालय का माहौल देखा है, नए लोग मिले तो अच्छा लगा। क्लास में पढ़ाई तो मजेदार है ही, लेकिन सबसे अच्छा तब लगता है जब खाली पीरियड में हम सब सहेलियां मैदान में बैठकर बातें करते हैं। यहां दोस्ती और पढ़ाई दोनों साथ-साथ चलती हैं। - ज्योति वर्मा, छात्रा


मुझे लाइब्रेरी का माहौल बहुत पसंद है। यहां शांति भी है और किताबों का खजाना भी। हां, कभी-कभी दोस्त आकर गॉसिप छेड़ देते हैं, तो पढ़ाई के बीच हंसी-ठिठोली भी हो जाती है। कॉलेज में काफी अच्छा लग रहा है, पढ़ाई भी अच्छी चल रही है। - शिवांगी गुप्ता, छात्रा

आर्यकन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी के क्लास में छात्राओं को पढ़ाती डॉ.प्रीति सिंह। संवाद

आर्यकन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी के क्लास में छात्राओं को पढ़ाती डॉ.प्रीति सिंह। संवाद

आर्यकन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी के क्लास में छात्राओं को पढ़ाती डॉ.प्रीति सिंह। संवाद

आर्यकन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी के क्लास में छात्राओं को पढ़ाती डॉ.प्रीति सिंह। संवाद

आर्यकन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी के क्लास में छात्राओं को पढ़ाती डॉ.प्रीति सिंह। संवाद

आर्यकन्या महाविद्यालय में अंग्रेजी के क्लास में छात्राओं को पढ़ाती डॉ.प्रीति सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed