{"_id":"67af7be191f8944351044b89","slug":"leopard-which-created-terror-in-wedding-ceremony-in-lucknow-released-in-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-139328-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में शादी समारोह में आतंक मचाने वाला तेंदुआ दुधवा में छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखनऊ में शादी समारोह में आतंक मचाने वाला तेंदुआ दुधवा में छोड़ा
विज्ञापन
दुधवा पार्क के पिंजड़े में कैद लखनऊ के एक मैरिज हाल में आतंक फैलाने वाला तेंदुआ। स्रोत डीटीआर
पलियाकलां। राजधानी लखनऊ के बुद्धेश्वर के पास एक मैरिज हॉल में आयोजित शादी समारोह में आतंक मचाने वाले तेंदुए को कैद कर वन विभाग की टीम ने दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ा है। इस तेंदुए ने शादी समारोह में खलल डालते हुए एक सिपाही को घायल कर दिया था। एक कैमरामैन दो मंजिला से कूदकर जख्मी हो गया था। तेंदुए को सुरक्षित दुधवा लाया गया और बृहस्पतिवार की देर रात को दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में आजाद किया गया।
लखनऊ के बुद्धेश्वर के पास स्थित एमएम मैरिज लाॅन में बुधवार को ज्योति अग्रवाल व अक्षय श्रीवास्तव की शादी का समारोह था। रात करीब साढ़े नौ बजे नाश्ते के समय अचानक लाॅन में एक तेंदुआ घुस गया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर छिपने लगे। तेंदुआ छलांग लगाकर दूसरी मंजिल पर जा पहुंचा। यहां तेंदुए ने पुलिस के सिपाही को भी जख्मी किया था। जबकि एक कैमरामैन दो मंजिला से कूदकर जख्मी हो गया था।
जिसके बाद सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीमें सक्रिय हो गईं और मैरिज हाॅल को खाली कराने के बाद तेंदुए को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया। बताया जाता है कि रात साढ़े तीन बजे तेंदुए को बेहोश किया गया और उसके बाद पिंजड़े में कैद किया गया। पिंजड़े में कैद करने के बाद उसे दुधवा नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ के अधिकारियों संग स्थानीय पार्क अधिकारियों की मौजूदगी में तेंदुए को दुधवा पार्क के जंगल में पिंजड़े से आजाद किया गया।
विज्ञापन
ट्रेंक्युलाइज करने के बाद भी होश में था तेंदुआ
पार्क सूत्रों की मानें तो लखनऊ से आए अधिकारियों ने बताया कि जब इसको मैरिज लाॅन में बेहोश किया गया, कुछ देर बाद इसे होश आ गया था। किसी तरह से इसको पिंजड़े में कैद कर करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन को दुधवा नेशनल पार्क लाया गया है। ऐसा इसीलिए था कि होश में आने के बाद वह चहलकदमी करेगा और वाहन में उसको चोट न पहुंचे और सकुशल उसको दुधवा के जंगल में छोड़ा जा सके।
दुधवा के लौकीकुआं क्षेत्र में गया छोड़ा
लखनऊ से टीम तेंदुए को लेकर दुधवा बृहस्पतिवार की देर शाम पहुंची और यहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद पशु चिकित्सकों ने उसको छोड़ने की स्थिति में पाया। रात करीब साढ़े नौ बजे के आसपास उसको दुधवा नेशनल पार्क की दक्षिण सोनारीपुर रेंज के लौकीकुआं क्षेत्र में आजाद किया गया।
दुधवा की इस टीम का रहा सहयोग
दुधवा नेशनल पार्क में तेंदुए को छोड़ने में दुधवा की टीम का भी खासा सहयोग रहा। दुधवा में उसको छोड़ने के दौरान पशु चिकित्सक डाॅ मोहम्मद तलहा, दक्षिण सोनारीपुर रेंजर राजपाल सिंह, सलूकापुर रेंजर सोबरन लाल, दुधवा रेंजर रितेश पटेल, गौरीफंटा रेंजर विकास वर्मा, फार्मासिस्ट संदीप कुमार, वन दरोगा रामफूल यादव समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लखनऊ में ट्रैंक्युलाइज कर पिंजड़े में कैद किया गया तेंदुआ दुधवा नेशनल पार्क लाया गया था। जिसके बाद विशेषज्ञों व चिकित्सकों की निगरानी के बाद उसे दुधवा पार्क के जंगल में छोड़वा दिया गया है। बाकी आगे उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
डाॅ. रंगाराजू टी., डिप्टी डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क