{"_id":"604a5d4e8ebc3ed3f7129a55","slug":"leopard-kills-cow-in-dudhwa-tiger-buffer-zone-lakhimpur-news-bly4401677180","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा टाइगर बफर जोन में तेंदुए ने गाय को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा टाइगर बफर जोन में तेंदुए ने गाय को मार डाला
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
दुधवा टाइगर बफर जोन की मटेरा बीट में तेंदुए करीब दो माह से आतंक का पर्याय बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को नौवापुर सानी और सुजानपुर गांव के बॉर्डर पर बुधवार की रात तेंदुए ने एक लावारिस गाय को मार डाला। वन दरोगा ने तेंदुए को पकड़ने की अनुमति संबंधित अधिकारियों से मांगी है।
विज्ञापन
बुधवार की रात नौवापुर सानी गांव निवासी रामकुमार के खेत में तेंदुए ने लावारिस गाय को मार डाला। बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे भैंस चरा रहे छोटे निवासी कंदुनपुरवा ने विजय पाल के गन्ने के खेत से तेंदुए को निकलते हुए देखा तो उसने शोर मचाया, जिससे वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।
नौवापुर, सुजानपुर, खैरीपुरवा कंदुन पुरवा के ग्रामीणों ने चारों तरफ से गन्ने के खेत को घेर लिया और सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन दरोगा सत्य प्रकाश, ऋषभ प्रताप सिंह, वन रक्षक ब्रजेश शुक्ला, वॉचर कन्हैया व ढखेरवा चौकी इंचार्ज लाल बहादुर मिश्रा घटना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। घटना स्थल पर मौजूद पग चिह्नों और तेंदुए को देखकर नर तेंदुआ होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
वन दरोगा सत्य प्रकाश ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने की अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने पर पिंजरा लगाकर उसे पकड़ा जायेगा, जबकि निगरानी के लिए कैमरे लगाए जा रहे है।