फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard caught in Munshigarh released in Dudhwa forest

Lakhimpur Kheri News: मुंशीगढ़ में पकड़े गए तेंदुए को दुधवा के जंगल में छोड़ा

Sun, 17 Nov 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught in Munshigarh released in Dudhwa forest
मझगईं। मझगईं वन रेंज के चखरा मुंशीगढ़ में बच्चों पर हमला कर घायल करने वाले तेंदुए को पिंजड़े में कैद करने के बाद शनिवार को दुधवा पार्क के जंगल में छोड़ा गया है।
विज्ञापन


मझगईं रेंज के चखरा, मुंशीगढ़ व बलदेवपुरवा में आतंक का पर्याय बने व दो बच्चियों के साथ बच्चे व युवक पर हमला करने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम लगी हुई थी। जिसके बाद उसको पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी टीम द्वारा लगाया गया था। मझगईं व लुधौरी रेंज के वन स्टाफ द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को मुंशीगढ़ के कब्रिस्तान के पास पिंजड़े में कैद कर शुक्रवार सुबह मझगईं रेंज लाया गया था।
विज्ञापन


मझगईं रेंज पकड़कर लाने के बाद उसको बकरी व मुर्गे का मांस दिया गया। 24 घंटे रेंज कार्यालय में रखने के बाद शनिवार को सुबह तेंदुए को दुधवा ले जाया गया और जैसे ही उसको छोड़ने के लिए पिंजड़ा खोला गया तो वह जल्द छलांग लगाते हुए जंगल में ओझल हो गया। ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। मझगईं रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि पकड़े गए तेंदुए को दुधवा में छोड़ा गया है और वह पूरी तरह से स्वस्थ व तंदुरूस्त था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed