फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard caught in a cage in Manjhra forest

Lakhimpur Kheri News: मंझरा जंगल में लगे पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

Wed, 30 Oct 2024 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard caught in a cage in Manjhra forest
पिंजरे में कैद तेंदुआ, देखने को लगी भीड़। संवाद
महेवागंज। वन रेंज शारदा नगर के राजकीय कृषि प्रक्षेत्र मंझरा के ब्लॉक नं. चार के पास लगाए पिंजरे में सोमवार रात एक तेंदुआ कैद हो गया। जानकारी लगते ही सुबह देखने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इस बीच डीएफओ साउथ संजय विश्वाल, रेंजर अभय कुमार मल्ल, फॉरेस्टर नागेंद्र पांडे, वाइल्ड लाइफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। वन अधिकारियों ने कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। तेंदुए का मेडिकल चेकअप कराया गया। चेकअप में तेंदुआ पूरी तरह स्वस्थ होना बताया जा रहा है। उच्चाधिकारियों ने उसे दुधवा के जंगल में छोड़ने को कहा।
विज्ञापन


बीस दिन में कैद हुआ दूसरा तेंदुआ
पिछले करीब एक साल से इंदिरा वन पार्क और आसपास क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी है। हाल ही में समीप के गंगाबेहड़ गांव में तेंदुए के हमले में एक बच्चे की मौत से बखेड़ा खड़ा हो गया था। इलाके में कई पिंजरे लगाए थे। कैमरे से भी निगरानी की जा रही थी। नौ अक्तूबर को शारदा नगर के गांव पटना के मजरा गुलरीपुरवा में भी पिंजरे में एक नर तेंदुआ कैद हुआ था। इसके कुछ घंटे पहले धौरहरा में भी एक तेंदुआ पकड़ा जा चुका था। सोमवार रात मंझरा में तेंदुआ के पिंजरे में कैद होने से वन कर्मियों को बड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
मंझरा जंगल के पास लगाए पिंजरे में तेंदुआ कैद हुआ हुआ है। देखने में वह पूरी तरह स्वस्थ है। स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उसे जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
अभय कुमार मल्ल, रेंजर शारदानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed