{"_id":"6a1be9bd886bd23cac0b39ff","slug":"leopard-attacks-youth-in-lakhimpur-kheri-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गन्ने की फसल में खाद लगा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गन्ने की फसल में खाद लगा रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल
Sun, 31 May 2026 01:26 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sun, 31 May 2026 01:26 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी जिले में जंगल से सटे मेहंदी गांव निवासी युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में घायल युवक
- फोटो : संवाद
विस्तार
लखीमपुर खीरी जिले के वन रेंज गोला के मेहंदी गांव में रविवार को जंगल किनारे गन्ने के खेत में खाद डालते समय युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। खेत के बाहर खड़े युवक के पिता ने शोर मचाया तो तेंदुए ने उसे छोड़ा और जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर वन कर्मियों ने इलाके में कॉम्बिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मेहंदी गांव निवासी सिराज खां (25 वर्ष) रविवार सुबह अपने पिता जाकिर खां के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत गए थे। सिराज खाद डाल रहे थे। जबकि पिता खेत के बाहर खड़े थे। जाकिर ने बताया कि खेत में छिपे तेंदुए ने अचानक सिराज पर हमला कर दिया। बेटे की चीख सुनकर पिता शोर मचाते हुए दौड़े। आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों को आवाज दी।
विज्ञापन
सभी ने मिलकर शोर मचाया तो तेंदुआ युवक को छोड़ कर भाग गया। परिजन घायल सिराज को लेकर सीएचसी फूलबेहड़ पहुचे। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं ग्रामीणों ने बाघ का हमला बताया है। रेंजर गोला संजीव तिवारी ने बताया कि तेंदुए के हमले में युवक घायल हुआ है। टीम निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन