{"_id":"6965320f9c077ce3bc0c8235","slug":"leopard-attacks-woman-in-field-injures-her-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-165778-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खेत गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खेत गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
Mon, 12 Jan 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 12 Jan 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
निघासन। गांव भौका में खेत पर गई एक महिला पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गई। हालांकि उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली।
गांव भौका निवासी मीना देवी पत्नी सुंदरलाल सोमवार शाम करीब चार बजे मवेशियों के लिए चारा लेने खेत की ओर गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने अचानक उनपर हमला कर दिया। तेंदुए ने महिला के बाएं पैर को दबोच लिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गईं। हिम्मत दिखाते हुए महिला ने किसी तरह खुद को छुड़ाया और मौके से भागकर जान बचाई।
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन भेजा। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्कता बरतने और अकेले जंगल क्षेत्र की ओर न जाने की अपील की है। इस संबंध में क्षेत्रीय वनाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग की टीम को मौके पर तैनात कर दिया गया है। लगातार निगरानी की जा रही है।