फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacks dog, video goes viral

Lakhimpur Kheri News: तेंदुए ने कुत्ते पर किया हमला, वीडियो वायरल

Sat, 13 Jan 2024 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacks dog, video goes viral
संपूर्णानगर के मिर्चिया फार्म में कुत्ते पर झपट्टा मारता तेंदुआ। स्त्रोत सोशल मीडिया
संपूर्णानगर/पलिया। दुधवा नेशनल पार्क की संपूर्णानगर वन रेंज के मिर्चिया फार्म के गुरुद्वारे के पास एक किसान के पालतू कुत्ते पर तेंदुए ने बृहस्पतिवार की शाम हमला कर दिया। कुत्ते ने भी तेंदुए का डटकर सामना किया और अपनी जान बचा ली। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संपूर्णानगर के मिर्चिया फार्म निवासी किसान मिट्ठा शेरगिल का फार्म हाउस मिर्चिया गुरुद्वारे के पास है। बताया गया कि बृहस्पतिवार को एक तेंदुए ने घर के बाहर घूम रहे मिट्ठा के पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। लड़ते-लड़ते तेंदुआ और कुत्ता काफी दूर तक चले गए। काफी देर तक दोनों में उठापटक होती रही और अंत में तेंदुए की पकड़ ढीली होने पर कुत्ता घर के अंदर भाग गया। उसके जाने के बाद तेंदुआ भी गन्ने के खेतों में घुस गया।
विज्ञापन

पूरी घटना फार्म हाउस के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुए की आमद की सूचना पर रेंजर रुद्र प्रताप सिंह, वन दरोगा पुष्कर सिंह व अन्य वाचर मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। रेंजर ने बताया कि घटना के बाद इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed