फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacked three farmers, angry villagers surrounded the leopard

Lakhimpur Kheri News: तीन किसानों पर तेंदुए ने किया हमला, आक्रोशित ग्रामीणों ने तेंदुए को घेरा

Sun, 24 Mar 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Leopard attacked three farmers, angry villagers surrounded the leopard
धौरहरा। रेंज क्षेत्र के कांदन पुरवा मजरा नौव्वापुर में गांव शनिवार को खेतों में काम कर रहे तीन किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में तीनों किसान जख्मी हो गए, जिनको सीएचसी रमियाबेहड़ में भेजा गया। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने खेत में छिपे तेंदुए को घेर लिया।
विज्ञापन

कांदनपुरवा निवासी भगौती, सुरेश और रमेश गांव के बाहर खेत में गन्ने की बोआई कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं के खेत में छुपे बैठे तेंदुए ने इन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ खेत में छुप गया। गांव के पास तेंदुए होने की खबर आग की तरह फैल गई। एंबुलेंस बुलाई गई और घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। घटना की सूचना के बाद ढखेरवा चौकी इंचार्ज गौरव सिंह, धौरहरा रेंज से वन रक्षक राजेश दीक्षित, वन दरोगा महेंद्र सिंह आदि घटना स्थल पर पहुंचे। भारी भीड़ खेत में छुपे तेंदुए की तलाश में जुट गए, लेकिन उसकी लोकेशन नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed