{"_id":"650c904064df2b70d8024fe4","slug":"leopard-attacked-shepherd-in-phulbehad-chewed-his-finger-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1018-6258-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में चरवाहे पर तेंदुए ने किया हमला, अंगुली चबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: फूलबेहड़ में चरवाहे पर तेंदुए ने किया हमला, अंगुली चबाई
विज्ञापन
महेवागंज/ सुंदरवल। खांभी गांव निवासी मालती प्रसाद उर्फ नन्हू (50) गांव के पूरब ग्रंट नंबर 12 मार्ग पर जानवर चराने गए थे।
शाम को वापस घर आते समय गन्ने के खेत से निकल कर तेंदुए ने हमला कर दिया। तभी रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर तेंदुआ शिकार छोड़ कर गन्ने के खेत में घुस गया।
सूचना पर पहुंचे परिजन ग्रामीणों की सहायता से घायल को उठा कर घर लाए। इसके बाद इलाज के लिए लेकर गए। डिप्टी रेंजर शारदा नगर संजय आजाद ने बताया कि जानकारी पर टीम मौके पर गई थी। केवल अंगुली चबाए जाने का मामला संदिग्ध जान पड़ता है। जांच की जा रही है। संवाद