फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Leopard attacked a woman who went to get fodder

Lakhimpur Kheri News: चारा लेने गई महिला पर तेंदुए ने किया हमला

Sat, 28 Dec 2024 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Leopard attacked a woman who went to get fodder
ढ़ाका गांव में ग्रामीणें संग निगरानी करती वन कर्मियों की टीम।संवाद।
निघासन। चारा लेने गई लालबोझी निवासी एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लालबोझी निवासी स्व. तौलेराम की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता ने बताया कि शनिवार अपराह्न ढाई बजे वह चारा लेने खेत पर गई थी। वह सिर झुकाकर गन्ने की अगेड़ी काट रही थी। इसी दौरान गन्ने के खेत में छुपे बैठे तेंदुए ने उसका सिर दबोच लिया। शोर मचाने पर लोग आ गए। शोर सुनकर तेंदुआ उसे छोड़कर भाग गया। एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार भीमचंद और रेंजर गजेंद्र सिंह ने पीड़ित का हाल जाना और 10 हजार रुपये की आर्थिक मदद की। रेंजर ने लोगों को अकेले खेत जाने से मना किया है।
विज्ञापन







दो दिन में मार चुका है दो बछिया

शुक्रवार की रात इसी गांव के जसकरन की गोशाला में घुसकर तेंदुआ ने उसमें बंधी बछिया को मार डाला। इसके पहले रामेश्वर की बछिया को तेंदुए ने मार डाला था। शुक्रवार रात रामनरेश के गौशाला के छप्पर पर तेंदुआ चढ़ गया। छप्पर सड़ा होने के कारण वह नीचे गोशाला में बंधे मवेशी पर गिर गया। जानवरों के चिल्लाने पर लोग आ गए और तेंदुआ भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के लोगों को चेतावनी दी गई है। सात दिनों से तेंदुआ होने की सूचना मिल रही है। खेतों में अकेले जाने से मना किया गया है। - गजेंद्र सिंह रेंजर, लुधौरी



ढाका गांव में घुसा बाघ का जोड़ा, दहशत
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मैलानी रेंज से सटे ढाका गांव में शनिवार सुबह करीब 10 बजे बाघ का एक जोड़ा घुस आया। आबादी में बाघों को चहलकदमी देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। टीम जब तक पहुंची बाघों का जोड़ा गन्ने के खेत में छिप चुका था। किसानों ने बताया कि एक बाघ रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी के गन्ने के खेत में छिपा हुआ है, जबकि दूसरा कुछ दूरी पर गन्ने के खेत में है। इससे गन्ने की छिलाई प्रभावित हो रही है।


बाघों का चल रहा प्रणय सीजन
वन्यजीव विशेषज्ञ एवं डब्ल्यूटीआईके पूर्व प्रोजेक्ट हेड प्रेमचंद्र का कहना है कि दिसंबर-जनवरी का महीना बाघों का प्रणय सीजन होता है। इन दिनों अक्सर बाघ को बाघिनों के साथ जोड़े में देखा जाता है। इसी समय बाघ सबसे ज्यादा आक्रामक भी होता है। उसके चलते सावधानी बरतने की खास जरूरत है। माना जाता है कि बाघिन का पीछा करते हुए बाघ खेतों और आबादी के नजदीक तक आ जाता है।


दो बाघों के ढाका गांव की आबादी तक पहुंचने की सूचना मिली है। वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई है। गन्ने के खेतों में बाघों के छिपे होने की जानकारी मिली है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने को कहा गया है। - साजिद हसन, रेंजर मैलानी, दुधवा टाइगर रिजर्व, बफरजोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed