फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lawyers take out shirts

वकीलों ने शर्ट उतारकर किया जोरदार प्रदर्शन

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो Updated Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Lawyers take out shirts
प्रदश्‍ाऱश्‍ान - फोटो : अमर उजाला
अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां जलाई, ज्ञापन सौंपा  
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की हड़ताल से ठप रहा न्यायिक कामकाज



विधि आयोग के प्रस्तावित अधिवक्ता संशोधन अधिनियम 2017 के प्रावधानों के खिलाफ जिले के अधिवक्ता शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिला अधिवक्ता संघ ने ब्रह्मादीन स्मारक हाल में सभा की। सभा की अध्यक्षता अध्यक्ष अनुराग तिवारी ने की। अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता संशोधन अधिनियम के विरोध में हड़ताल रखी और डीएम दफ्तर के बाहर शर्ट उतार कर प्रदर्शन करने के बाद अधिनियम की प्रतियां भी जलाई
सभा में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश अधिवक्ता महासंघ के अध्यक्ष अजय शुक्ल ने कहा कि प्रस्तावित विधेयक के प्रावधानों से जज या कोई भी न्यायिक पदाधिकारी अनुशासनहीनता के आधार पर अधिवक्ता का लाइसेंस निरस्त करने का अधिकारी हो जाएगा। इन प्रावधानों से अधिवक्ताओं की स्वतंत्रता और स्वायत्तता पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इससे अधिवक्ता निर्भय होकर अदालत में अपने मुअक्किल का पक्ष रखने में पूरी तरह अक्षम हो जाएगा। 
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने मांग की कि जजेज एकाउंट बिल्टी बिल पास कराया जाए। अधिवक्ता संशोधन अधिनियम-2017 को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए। सभा के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी शर्ट उतार कर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित करते ज्ञापन डीएम को सौंपा। उन्होंने अधिवक्ता संशोधन बिल की प्रतियां भी जलाईं। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि तत्काल उनकी मांगे न मानी गईं तो अधिवक्ता प्रदेशव्यापी आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार शुक्ल, संजय सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार अवस्थी, जाहिद अली, संदीप जायसवाल, सतीश वर्मा, जमीरुल हसन, सरोज कुमार अवस्थी, विष्णु गोपाल सक्सेना, अवधेश कुमार दुबे, राजकुमार त्रिवेदी, राम नरायन त्रिवेदी, चंद्र मोहन सिंह, उमेश प्रताप सिंह चौहान, राकेश शुक्ल, अनिल त्रिवेदी, श्यामस्वरूप श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, अमिताभ पांडिया, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed