फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Laukhaniya and Fardhan teams reach the semi-finals.

Lakhimpur Kheri News: लौखनिया और फरधान की टीमें पहुंची सेमीफाइनल में

Sun, 21 Jun 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 21 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Laukhaniya and Fardhan teams reach the semi-finals.
फरधान। थाने के सामने चल रहे पहले सीजन के नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नौवें दिन एक प्री क्वार्टर और दो क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। आखिरी प्री क्वार्टर फाइनल मैच सुंदरपुरम ने जीतकर क्वार्टर फाइनल में जगह-पक्की कर ली है, जबकि दो क्वार्टर फाइनल मैचों में लौखनिया और फरधान बाजार की टीमों ने मैच जीतकर सेमीफाइनल फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में शनिवार को सबसे पहले आखिरी प्री क्वार्टर फाइनल मैच सुंदरपुरम और घोसियाना के बीच खेला गया। घोषियाना की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर 101 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुंदरपुरम की टीम ने 8.5 ओवर तीन विकेट खोकर 105 रन बनाकर सात विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

दूसरा मैच पुरैना पैंथर और फरधान बाजार की टीमों के बीच हुआ। इसमें फरधान बाजार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में एक विकेट खोकर 139 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुरैना पैंथर की टीम दस ओवर में सात विकेट खोकर 79 रन ही बना सकी। फरधान बाजार की टीम 60 रनों से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल का दूसरा मैच पुरैना और लौखनिया के बीच खेला गया। पुरैना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में आठ विकेट खोकर 110 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लौखनिया की टीम दस ओवर में छह विकेट खोकर 111 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह लौखनिया की टीम ने चार विकेट से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed