फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Last year, the intersection did not get grants

पिछले साल कटान, नहीं मिला अनुदान 

Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। Updated Sun, 07 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Last year, the intersection did not get grants
river - फोटो : amar ujala
कटान को रोकने के लिए भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई 
विज्ञापन

खेतिहर भूमि कटान का अभी तक नहीं हुआ सर्वे
केवल कागजों में रह गया हुलासपुरवा का वजूद 

घाघरा धीरे धीरे लोगों के सपने लीलती रही और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया। कटान रोकने के लिए किए गए उपायों की पोल खुल गई। एक महीने में 45 घरों के 130 परिवार बेघर हो गए। उनके जीवनयापन का साधन घाघरा में बह गया और प्रशासन कटान रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया। कटान रोकने के उपाय तो दूर प्रशासन पीड़ितों को अभी राहत भी नहीं उपलब्ध करा पा रहा है। पिछले साल नदी में समा गए सिद्धनपुरवा के ग्रामीणों को अभी तक घर का मुआवजा नहीं मिला है वहीं हुलासपुरवा के किसानों की बह चुकी जमीन का मुआवजा भी नहीं दिया जा सका है। 
हुलासपुरवा के कटान पीड़ितों को अभी तक कोई सरकारी इमदाद नहीं मिल पाई है। प्रशासन ने कुछ दिन पहले 80 परिवारों को तिरपाल और खाली डिब्बे थमा दिए गए थे। शनिवार को 50 और परिवारों को तिरपाल और डिब्बे दिए गए हैं। नियमों का हवाला देकर प्रशासन ने यह भी जानने की कोशिश नहीं की कि कटान पीड़ितों के पास कुछ खाने के लिए है या नहीं। इस साल के कटान पीड़ितों को मुआवजे की बात तो दूर पिछले साल के कटान पीड़ितों को कृषि भूमि और आवास अनुदान अभी तक नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

रुद्रपुर ग्राम पंचायत का एक अन्य मजरा सिद्धनपुरवा पिछले साल पूरी तरह घाघरा में समा गया था। इस मजरे में रहने वाले ग्रामीणों को अभी तक मकानों और खेतिहर भूमि बहने का अनुदान नहीं मिल सका है। इसके अलावा हुलासपुरवा के किसानों की 200 एकड़ जमीन भी एक साल में बह चुकी है लेकिन अभी तक उसका सर्वे भी नहीं पूरा हुआ है। कृषि भूमि का मुआवजा तो मिलना दूर की बात है। एक साल पहले से घाघरा की विनाशलीला देखने के बाद बावजूद प्रशासन ने सबक नहीं लिया। हुलासपुरवा गांव का वजूद मिटाने के बाद घाघरा की विनाशकारी लहरें पड़ोस के गांव हटवा की तरफ बढ़ने लगी हैं। हुलासपुरवा का हश्र देखने के बाद अब हटवा के ग्रामीणों की रूह कांप रही है। हुलासपुरवा में गांव के बीच बना शिव मंदिर हो या सैकड़ों साल पुराना वट वृक्ष सब कुछ नदी के तेज लहरों में बह गया। नदी यहीं नही रुकी धीरे-धीरे गांव के निकट पहुंची घाघरा ने 15 जून को गांव के सोहन, कलीराम और तीरथ का घर कटान कर आगे बढ़ चली। नदी को आगे बढ़ता देख गांव वाले अपना घर खुद तोड़ कर पलायन करने लगे। आखिर शुक्रवार की रात घाघरा ने इस गांव का आखिरी श्रीकेशन का घर भी घाघरा की लहरों में समा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोखली साबित हुई गांव बचाने की मुहिम 
हुलासपुरवा गांव को कटान से बचाने को चलाई गयी सिंचाई विभाग की मुहिम खोखली साबित हुई। उनके बंबू कैरेट धरे रह गए और घाघरा ने अपना काम पूरा कर दिया। तहसीलदार नीरज पटेल कहते हैं कि सिंचाई विभाग ने काम तो किया लेकिन बहाव इतना तेज था कि वह सफल नही हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed