{"_id":"66e5e5b354503eb2ef095344","slug":"last-date-of-application-for-popcorn-dona-pattal-machine-till-19th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-129044-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पॉपकार्न, दोना-पत्तल मशीन के आवेदन की अंतिम तिथि 19 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पॉपकार्न, दोना-पत्तल मशीन के आवेदन की अंतिम तिथि 19 तक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग ने पॉपकाॅर्न मेकिंग और दोना-पत्तल मशीन के निशुल्क वितरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी है। लोग upkvib.gov.in वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित थी। हालांकि आवेदन कम आने पर विभाग ने तिथि बढ़ा दी है।
जिला खादी ग्रामोद्योग विभाग अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि पॉपकॉर्न मेकिंग और दोना-पत्तल मशीन के लिए आवेदन कम आने पर ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 19 सितंबर कर दी गई है। अब तक दोना-पत्तल मशीन के लिए 11 और पॉपकाॅर्न मेकिंग मशीन का एक भी आवेदन नहीं आया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रोजगार स्थापित करने को युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।