{"_id":"66720d9ea1a98f7c78046f04","slug":"last-chance-for-admission-under-rte-apply-by-20th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122568-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आरटीई के तहत प्रवेश का आखिरी मौका, 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आरटीई के तहत प्रवेश का आखिरी मौका, 20 तक करें आवेदन
Wed, 19 Jun 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 19 Jun 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) योजना के तहत अभिभावकों के पास बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाने का अब अंतिम मौका है। अभिभावक 20 जून तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
आरटीई के तहत अब तक 5747 सीटों पर महज 980 बच्चों का ही स्कूलों में दाखिला हो सका है। इसके तहत बच्चों को प्रवेश दिलाने की प्रक्रिया 20 जनवरी से चल रही है। यह प्रक्रिया चार चरणों में संपन्न कराई जा रही है। इसमें मौजूदा समय में चौथा और अंतिम चरण चल रहा है। करीब पांच महीने चली इस प्रक्रिया में अब तक 980 छात्र-छात्राओं को ही प्रवेश दिलाया गया है। हालांकि अभी ऐसे कई अभिभावक हैं, जो अपने बच्चों का प्रवेश दिलाने को लेकर स्कूलों के चक्कर लगा रहे हैं।
इस योजना में जिले के कुल 773 स्कूलों में कुल 5747 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। पहले चरण में 954 आवेदनों में से 390 बच्चों को प्रवेश हुआ। दूसरे चरण में 891 आवेदनों में से 363 बच्चों को स्कूल अलॉट किया गया। वहीं, तीसरे चरण में 549 आवेदनों में से 227 बच्चों को प्रवेश दिलाया गया। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अभिभावक 20 जून तक हर हाल में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। इसके बाद आवेदनों का सत्यापन, लाॅटरी निकालने और उसके बाद स्कूलों में प्रवेश को लेने संबंधी आदेश जारी किया जाएगा।