फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Large Transformer bad Faltered power

बड़ा ट्रांसफार्मर खराब लड़खड़ाई बिजली

Fri, 26 Jun 2015 08:22 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 26 Jun 2015 08:22 PM IST
विज्ञापन
Large Transformer bad Faltered power
लगातार हो रही वर्षा के कारण छाउछ उपकेंद्र पर रखा आठ एमवीए का बड़ा ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इस कारण शुक्रवार को दिनभर बिजली सप्लाई गुल रही। अधिकारियों के मुताबिक नया ट्रांसफार्मर लगाने में चार से पांच दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

छाउछ उपकेंद्र पर आठ-आठ एमवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हैं। एक से शहर के अन्य मोहल्ले जुड़े हैं तो दूसरे से दूरदर्शन फीडर और औद्योगिक फीडर के अलावा कनौजिया कॉलोनी, श्यामनगर, एलआरपी, पिपरिया और बांसखेड़ा गांव जुड़ा है। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वर्षा के दौरान दूसरा ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया इससे बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। अधिशाषी अभियंता राकेश सिंह ने सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह एसडीओ टाउन धर्मेंद्र आनंद, जेई आरएन मिश्रा और जेई मो. कामिल की टीम गठित की और ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग की गई। इसके बाद पता चला कि ट्रांसफार्मर के वी सेट के अर्थ लेने के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इस ट्रांसफार्मर के खराब होने से छाउछ क्षेत्र की बिजली सप्लाई लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

लोकल रोस्टर से मिलेगी बिजली सप्लाई
लोगों को बिजली सप्लाई मुहैया कराने के लिए छाउछ क्षेत्र में लोकल रोस्टर जारी किया गया है। इसके मुताबिक चार नंबर और तीन नंबर फीडर को पूर्व में लागू रोस्टर शाम छह बजे से सुबह पांच बजे तक और दिन में 11 बजे से लेकर तीन बजे तक बिजली मिलेगी। जबकि एक नंबर फीडर से जुड़े मोहल्ला राजगढ़, पंजाबी कॉलोनी, बरखेरवा, सीतापुर रोड, रामनगर समेत कई जगहों पर दोपहर तीन बजे से लेकर शाम छह बजे तक, फिर रात 10 बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी। जेई आरएन मिश्रा ने बताया कि इस रोस्टर को स्वीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन पर गिरा पेड़, सप्लाई गुल
वर्षा के कारण शहर के कचहरी रोड पर निकली घरेलू लाइन पर पेड़ टूट कर गिर गया। इससे बिजली का खंभा भी टूट गया और पूरी लाइन टूटकर जमीन पर गिर गई। इसके चलते नौरंगाबाद, प्यारेपुर, शाहपुरा कोठी, हिदायतनगर समेत कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई दिनभर गुल रही। जेई डीएस चौहान ने बताया कि नया पोल लगाकर बिजली लाइन दुरुस्त कराई जा रही है।
बेहजम की सप्लाई बहाल
दो दिन पहले हुई वर्षा से बेहजम उपकेंद्र की बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गई थी। बिजली लाइन को अभी दुरुस्त भी किया गया था कि बृहस्पतिवार की रात भी वर्षा के कारण और खराबी आ गई। जिससे बेहजम कस्बे समेत दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई गुल रही। शुक्रवार की शाम करीब चार बजे क्षेत्र की बिजली सप्लाई बहाल हो सकी।
आंधी-पानी से बिजली गुल, लोग परेशान
मझगईं। बुधवार की रात आई आंधी और पानी के बाद से गुल हुई इलाके की बिजली शुक्रवार को भी नहीं आई। तीन दिनों से बिजली न मिलने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं रोजेदारों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीद खां, राकेश कुमार, विनय कुमार, अटल कुमार, बरकत अली, सुनील, रमेश कुमार, सरफराज आदि लोगों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की है।
आदिवासी थारू इलाके में
48 घंटे से गोल है बिजली

चंदनचौकी। आदिवासी बाहुल्य थारू क्षेत्र चंदन चौकी में पिछले 48 घंटों से बिजली गुल है। ऐसा वर्षा के कारण पेड़ गिरने से हुआ है। बिजली व्यवस्था सुचारू कराने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा गए हैं। इस कारण लोग परेशान हैं।

इलाके में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते कई जगह पर बिजली लाइन पर पेड़ गिर गए हैं और बिजली गोल हो गई है। वर्षा के चलते इसे दुरुस्त करने के लिए भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा सके हैं।  चंदन चौकी, सूड़ा, गौरीफंटा सहित पूरा थारू क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है । जंगल से सटे गांवों के ग्रामीण जंगली जानवरों के डर से टायर जलाकर रात बिताने को मजबूर हैं । इलाका दुधवा नेशनल पार्क की सीमाओं से लगा हुआ है और हर समय जंगली जानवरों के आने का खतरा बना रहता है। दिन में तो जानवरों के आने से बचा जा सकता है लेकिन रात में उनके आने पर काफी खतरा होता है। बिजली होने से रात में जानवरों की जानकारी मिल जाती थी, लेकिन अब परेशानी हो रही है, जिस कारण लोग बुरी तरह परेशान हैं। आदिवासियों ने बिजली महकमें से जल्द व्यवस्था में सुधार कर सप्लाई बहाल करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed