{"_id":"f43a6b676562ed948e3e29c9d2240f07","slug":"lapard-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलदार ने बकरे को निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलदार ने बकरे को निवाला बनाया
बांकेगंज
Updated Mon, 22 Dec 2014 06:13 PM IST
विज्ञापन
दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मैलानी रेंज के खरेहटा सेक्शन से निकलकर एक गुलदार रविवार दोपहर जंगल से सटे गांव महुरेना में घुस आया। यहां उसने खेतों में चर रहीं बकरियों के झुंड पर हमला कर एक बकरे को निवाला बना लिया। इससे लोगों में दहशत है।
रविवार दोपहर मैलानी रेंज के खरेहटा सेक्शन से निकलकर गुलदार जंगल से सटे गांव महुरेना में आबादी के निकट पहुंच गया। वहां वीरेंद्र भार्गव की मां खेतों में बकरियां चरा रहीं थी। गुलदार के आने वह शोर मचाते हुए भागकर गांव पहुंचीं। शोर सुनकर तमाम ग्रामीण खेत पर पहुंचे इससे पहले गुलदार ने बकरियों के झुंड पर हमला कर एक बकरे का शिकार बना चुका था। लोगों को बकरे का अधखाया शव खेत में मिला।
उधर इस संबध में फारेस्टर बृजेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। खरेहटा सेक्शन जंगल से निकले गुलदार की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि जंगल में रास्ता भटककर अक्सर वन्यजीव बाहर निकल आते है, जो स्वत: लौट जाते हैं। उन्होंने ग्रामीणों से एहतियात बरतने की सलाह दी है।