{"_id":"592973e54f1c1bc864535a2b","slug":"land-grabber","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित बुजुर्ग को झांसा देकर जमीन का कराया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित बुजुर्ग को झांसा देकर जमीन का कराया बैनामा
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां।
Updated Sat, 27 May 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीड़ित बुजुर्ग दंपति कोतवाली पहुंचा तो पुलिस ने भगाया
ग्राम पंचायत सदस्य है आरोपी, ग्रामीणों में रोष
कोतवाली तिकुनियां के गांव भेड़ौरी में एक मानसिक मंदित बुजुर्ग को ग्रीन कार्ड बनवाने का झांसा देकर गांव के ही एक ग्राम पंचायत सदस्य ने उसकी साढ़े आठ बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी ने उसमें से दो बीघा जमीन दूसरे को बेच दी। बुजुर्ग दंपति जब कोतवाली तिकुनियां पहुंचा तो पुलिस ने भी एक नहीं सुनी और उसे भगा दिया। पीड़ित ने अब एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम भेड़ोरी निवासी सुनील कुमार ने बताया की उसके पिता 65 वर्षीय छेद्दू मानसिक मंदित हैं। ग्राम पंचायत के एक सदस्य का उसके घर पर आना जाना था। उसने उसके पिता को ग्रीन कार्ड बनवाने का लालच दिया। सात अक्तूबर को आरोपी ग्राम पंचायत सदस्य उनके घर आया और पिता छेद्दू लाल को सुबह घर से ले गया। बाद में गांव के ही कुछ लोगों की मदद से गुपचुप तरीके से उसकी साढ़े आठ बीघा जमीन का बैनामा करा लिया। इसके कुछ दिन बाद उसमें से दो बीघा जमीन चुपके से बेचकर गांव से फरार हो गया। सुनील ने बताया कि जब दो बीघा भूमि का बैनामा होने की उसे जानकारी हुई तो उसके हाथ पांव फूल गए। जब उसने तहसील जाकर जानकारी की तो जमीन साढ़े आठ बीघा जमीन का बैनामा होने की जानकारी हुई। 15 दिन पहले वह अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ कोतवाली तिकुनियां गया और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसकी तहरीर लेना तो दूर बात तक नहीं सुनी और कोतवाली से भगा दिया। ग्राम पंचायत भैड़ोरी के प्रधान पति ध्रुव वर्मा ने बताया कि पंचायत सदस्य ने छेद्दू को पैसा न देकर धोखाधड़ी पूर्वक साढ़े आठ बीघा जमीन का बैनामा करा लिया है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।