फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lalkuan-Howrah operation extended to 13 trips

Lakhimpur Kheri News: लालकुआं-हावड़ा का संचालन 13 फेरों के लिए बढ़ा

Fri, 30 Aug 2024 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Lalkuan-Howrah operation extended to 13 trips
मैलानी में खड़ी लालकुआं-हावड़ा ट्रेन

विज्ञापन
मैलानी। रेलवे ने लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल का नाम बदलकर त्योहार स्पेशल कर दिया गया है। ट्रेन का संचालन 13 फेरों के लिए बढ़ा दिया है। फेरे बढ़ने से इस मार्ग के यात्रियों को सुरक्षित और आसान सफर की सुविधा मिलती रहेगी।
एनई रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ग्रीष्मकाल में लालकुआं-हावड़ा-लालकुआं समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन का संचालन शुरू किया था। अब रेलवे ने इस ट्रेन का नाम बदलकर फेस्टिवल स्पेशल कर दिया है। त्योहार स्पेशल के नाम से संचालित 05060 लालकुआं-हावड़ा पांच सितंबर से 28 नवंबर तक 13 फेरों के लिए और 05059 हावड़ा-लालकुआं सात सितंबर से 30 नवंबर तक 13 फेरों के लिए चलेगी।
विज्ञापन


लालकुआं-वाराणसी, रामनगर-ऐशबाग का नहीं बढ़ा संचालन
रेलवे ने ग्रीष्मकाल में लालकुआं-वाराणसी-लालकुआं साप्ताहिक समर स्पेशल और रामनगर-ऐशबाग-रामनगर के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेनें चलाई थीं, लेकिन इनके फेरे पूरे होने के बाद दोबारा नहीं बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed