फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhs withdrawn from the bank by preparing forged documents

Lakhimpur Kheri News: जालसाजी से दस्तावेज तैयार कर बैंक से निकाली लाखों की रकम

Sat, 06 Dec 2025 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 06 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Lakhs withdrawn from the bank by preparing forged documents
निघासन। क्षेत्र में बैंक लोन के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। आरोप है कि नेपाल निवासी युवक ने स्थानीय लोगों और बैंक के पैनल अधिवक्ता व तत्कालीन शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए और 70 वर्षीय किसान के खाते से लाखों रुपये का कर्ज निकाल लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पैनल अधिवक्ता व शाखा प्रबंधक सहित आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आजमगढ़ जिले के गांव शिवपुर निवासी किसान सीताराम ने बताया कि तहसील धौरहरा के गांव गौढ़ी में उनकी कृषि योग्य जमीन है। पैसों की आवश्यकता होने पर जब उन्होंने ऑनलाइन खतौनी निकलवाई तो पता चला कि उनकी जमीन पर बैंक ऑफ बड़ौदा निघासन शाखा से 18,89,000 रुपये का कर्ज है।
विज्ञापन

किसान का आरोप है कि नेपाल निवासी मैकू, बबुरी निवासी नंदलाल, वीरेंद्र, मिनाज अहमद, प्रदीप साहनी और अनवर के साथ मिलकर बैंक के पैनल अधिवक्ता ने फर्जी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज तैयार करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्कालीन शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से जमीन पर कर्ज स्वीकृत कराया गया और पूरी रकम विभिन्न खातों में ट्रांसफर करके हड़प ली गई। पीड़ित के अनुसार, मुख्य आरोपी नंदलाल ने 10 जून को बैंक में लिखित प्रार्थना पत्र देकर 30 जून तक पूरा पैसा लौटाने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन बाद में वह मुकर गया।

इतना ही नहीं, आरोपियों ने जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी तक दी। पीड़ित किसान ने रजिस्टर्ड डाक से एसपी संकल्प शर्मा को शिकायत भेजी। इसके बाद निघासन पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ जालसाजी, धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर तीन अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed