{"_id":"694981946857c0b9d10faada","slug":"lakhimpur-won-the-state-level-hockey-tournament-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-164198-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर ने जीता राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर ने जीता राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट
Mon, 22 Dec 2025 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
जीत के बाद मैदान में मौजूद लखीमपुर की हॉकी टीम। स्रोत: टीम मैनेजर
लखीमपुर खीरी। बिसवां में आयोजित राज्य स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में लखीमपुर खीरी की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में लखीमपुर ने बहराइच की टीम को 5-1 के बड़े अंतर से पराजित कर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। यह जानकारी टीम मैनेजर तृप्ति अवस्थी ने दी।
खिलाड़ियों ने तेज पासिंग, बेहतर तालमेल और मजबूत डिफेंस का बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले हाफ में ही टीम ने बढ़त बना ली, जो पूरे मैच में कायम रही। सटीक फिनिशिंग के दम पर टीम ने बहराइच को कोई मौका नहीं दिया।
इससे पहले लखीमपुर खीरी ने अपने पहले मुकाबले में हरदोई की टीम को 4-1 से हराकर टूर्नामेंट में शानदार आगाज किया था। लगातार दो जीत से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
टीम मैनेजर तृप्ति अवस्थी और कोच राजेश चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और अनुशासन का ही यह परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम आगे के मुकाबलों में भी इसी लय को बनाए रखेगी।