फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur players' impressive performance in Indo-Nepal Martial Arts Championship

Lakhimpur Kheri News: इंडो-नेपाल मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में लखीमपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Wed, 07 Jan 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur players' impressive performance in Indo-Nepal Martial Arts Championship
कलक्ट्रेट सभागार में विजेता ​खिलाड़ियों के साथ राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमार। स्रोत: आ
लखीमपुर खीरी। नेपाल के धनगढ़ी (कैलाली) स्थित स्पोर्ट्स काउंसिल हॉल में 3 से 5 जनवरी तक आयोजित फर्स्ट इंडो-नेपाल टोंग इल मो दो ओपन मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप में लखीमपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

शाओलिन स्पोर्ट्स ऑफ मार्शल आर्ट्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश से 40 खिलाड़ी और 5 ऑफिशियल प्रतिभाग करने गए थे, जिनमें लखीमपुर की 24 सदस्यीय टीम भी शामिल रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में लखीमपुर के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते। सीनियर वर्ग में विवेक जायसवाल (60-64.9 किग्रा) और सौरभ राज (80+ किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किए। जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने सिल्वर और कांस्य पदक जीतकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। बालिका वर्ग में भी लखीमपुर की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी भारतीय टीम ने कुल 7 स्वर्ण, 11 रजत और 13 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। जीतकर लौटने पर लखीमपुर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण और मिठाइयों के साथ भव्य स्वागत किया गया। बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी लव कुश कुमार भार्गव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed