फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur-Mohammadi Road will be 10 meters wide, budget approved

Lakhimpur Kheri News: 10 मीटर चौड़ी होगी लखीमपुर-मोहम्मदी रोड, बजट स्वीकृत

Thu, 15 Oct 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 15 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur-Mohammadi Road will be 10 meters wide, budget approved
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर सिकंदराबाद से गोमती मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण होगी। शासन ने इसके लिए बजट स्वीकृत कर दिया है। करीब 13 किलोमीटर लंबी सड़क को सात से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिकंदराबाद से गोमती मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने शासन को भेजा था। इसके लिए 8398 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों का आवागमन सुगम होगा। साथ ही लखीमपुर से मोहम्मदी तक आने-जाने में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी तरुणेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सड़क को सात से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। चौड़ीकरण के लिए स्वीकृत बजट में सड़क के अनुरक्षण का काम भी शामिल है। कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को पांच साल तक सड़क की देखरेख और मरम्मत करनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed