फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs

UP: रंगारंग कार्यक्रमों के साथ लखीमपुर महोत्सव का आगाज, मंत्री बोले- पर्यटन स्थलों की शान बनेगा दुधवा

Tue, 26 Nov 2024 11:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 26 Nov 2024 11:38 AM IST
सार

दुधवा नेशनल पार्क से लखीमपुर महोत्सव का आगाज हो गया। सोमवार को पहले दिन कई कार्यक्रम हुए। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि आने वाले समय में दुधवा पर्यटन स्थलों की शान बनेगा। 

विज्ञापन
Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
लखीमपुर महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में दुधवा नेशनल पार्क से सोमवार को हवाई पट्टी के उद्घाटन के साथ लखीमपुर महोत्सव का भी आगाज हो गया। आयोजित कार्यक्रमों में कलाकारों ने थारू संस्कृति के रंग बिखेर दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने दुधवा में सैलानियों को विमान की सेवा के बारे में विस्तार से जानकारियां दीं। दोनों मंत्रियों ने सेवा शुरू हो जाने से सैलानियों की संख्या में इजाफा होने की बात कही। 

विज्ञापन


पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सबसे बड़ी उपलब्धि जंगल में ऑक्सीजन की उपलब्धता की है। दुधवा नेशनल पार्क में प्रकृति का यह वरदान है कि यहां एक्यूआई 50 से नीचे है। यहां विभिन्न वन्यजीवों के साथ ही प्रकृति का आनंद भी सैलानी उठा सकते हैं। प्रदेश सरकार उप्र के पर्यटन स्थलों के लिए परिवहन सेवाएं व सैलानियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही हैं।

विज्ञापन

 

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि राजस्व अर्जित करने के लिए पिछले पर्यटनसत्रों की तुलना में इस बार के पर्यटन सत्र में सैलानियों की संख्या तिगुनी रही और पुराने रिकार्डों को दुधवा ने ध्वस्त किया। इसका कारण दरों का कम होना भी रहा। अब दुधवा से देश दुनिया के लोग जुड़ें, इसके लिए पर्यटक वायुयान सेवा शुरू की गई है। यह पहल न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि उत्तर प्रदेश के इको-टूरिज्म को एक नई पहचान भी मिलेगी।
विज्ञापन

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

दुधवा पहुंचना हुआ आसान 
वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने कहा कि अब लखनऊ से दुधवा आसानी से पहुंचा जा सकेगा। दुधवा में जंगल सफारी कराने के लिए ड्राइवर, गाइड के लिए स्थानीय लोगों को मौका दिया। कैंटीन का भी संचालन बनवासी समाज द्वारा किया जा रहा है। ड्राइवर, वेटर, गाइड को प्रशिक्षित भी किया गया, ताकि वह बेहतर सेवाएं दे सकें। थारू संस्कृति रहे और स्थानीय लोग ज्यादा आगे बढ़ें, इस प्रक्रिया पर ही विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन

दुधवा में हाथी को खिलाए फल व गुड़
दुधवा पहुंचने पर यहां राजकीय हाथी को पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व वन मंत्री डाॅ. अरुण कुमार सक्सेना द्वारा फल व गुड़ खिलाया। जिसके बाद हाथी ने सूंड़ उठाकर दोनों मंत्रियों का स्वागत किया। अन्य अधिकारियों ने भी हाथी को फल खिलाए।

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
लखीमपुर महोत्सव में मौजूद अतिथिगण - फोटो : अमर उजाला
ये रहे मौजूद 
कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री और वनमंत्री के अलावा पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव संजय श्रीवास्तव, पलिया विधायक रोमी साहनी, कमिश्नर रोशन जैकब, जेट सर्वे एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन श्रीराम ओला, गोला विधायक अमन गिरि, सदर विधायक लखीमपुर योगेश वर्मा, डीएम दुर्गाशक्ति नागपाल, इको पर्यटन के निदेशक प्रखर मिश्रा, एफडी दुधवा ललित कुमार वर्मा, पलिया एसडीएम कार्तिकेय सिंह, तहसीलदार आरती यादव, एएसपी नेपाल सिंह, डीडी दुधवा डाॅ. रंगाराजू टी. समेत जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी  मौजूद रहे।

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
दुधवा में महिला गाइड को सम्मानित करते मंत्री - फोटो : संवाद
तीन उत्कृष्ट फोटो का चयन कर दिया सम्मान 
वन एवं वन्यजीव आधारित फोटो प्रदर्शनी में 20 फोटोग्राफरों के फोटो का चयन किया गया। इसमें तीन फोटोग्राफरों विनीता को प्रथम स्थान, सुरभि गुप्ता द्वितीय स्थान और अपूर्व दीक्षित तृतीय स्थान प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया। इससे पहले फोटो प्रदर्शनी का पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह व वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने अवलोकन भी किया।
 

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
रेंजर को सम्मानित करते मंत्री - फोटो : अमर उजाला
रेंजर, वन दरोगा और अन्य कर्मचारी किए गए सम्मानित 
कार्यक्रम में दोनों मंत्रियों ने बेहतर काम करने वाले किशनपुर रेंजर मोहम्मद अयूब, दुधवा के वन दरोगा अनुराग कुमार, किशनपुर के वन्यजीव रक्षक अमित गंगवार, सोनारीपुर के चाराकटर देशराज, बेलरायां के महावत पप्पू, दैनिक सुरक्षा वाचर धीरेंद्र कुमार, प्रदीप शर्मा, सुशील कुमार को सम्मानित किया।
 

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
स्कूली बच्चों ने बनाई रंगोली - फोटो : अमर उजाला
रंगोली-नुक्कड़ नाटक के प्रतिभागियों को किया सम्मानित 
दुधवा के पर्यटन परिसर में स्कूली बच्चों द्वारा रंगोली सजाई गई थी। जिसका पर्यटन व वन मंत्रियों ने निरीक्षण किया और रंगोली की सराहना की। नुक्कड़ नाटक पेश करने वाले गुरुकुल एकेडमी स्कूल के छात्रों को भी मंच पर बुलाकर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
दुधवा परिसर में की गई सजावट - फोटो : अमर उजाला

कोटवार में आज होगा कार्यक्रम
ममरी क्षेत्र के कोटवारा में लखीमपुर महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंडलायुक्त रोशन जैकब ने फिल्म डायरेक्टर मुजफ्फर अली के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने क्षेत्र वासियों को महोत्सव में आने के लिए आमंत्रित किया। एसडीएम ने बताया कि मंगलवार को दोपहर तीन बजे से हॉर्स शो, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मलेन, लोक गायन, लोक नृत्य, मयूर नृत्य, थारू नृत्य, कव्वाली, राजा मुजफ्फर अली के निर्देशन में बनी फिल्म उमराव जान भी परदे पर प्रसारित की जाएगी। 

Lakhimpur Mahotsav begins with a bang with colorful programs
नृत्य करतीं थारू युवतियां - फोटो : अमर उजाला
नृत्य के जरिये बिखरे थारू संस्कृति के रंग
दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर में आयोजित तराई की मिट्टी का उत्सव ‘लखीमपुर महोत्सव’ में इको विकास समिति की महिला कलाकारों ने थारू संस्कृति के रंग बिखरे और मौजूद जनसमूह का मन मोह लिया। थारू जनजाति की महिलाओं के इस दल ने पारंपरिक थारू नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed