फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lakhimpur kheri violence Shyam Sundar had reached the possession of the police, then how did he die

लखीमपुर बवाल: पुलिस के कब्जे में पहुंच गया था श्याम सुंदर, फिर कैसे हुई मौत, वायरल वीडियो से उठे सवाल

Fri, 08 Oct 2021 08:34 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Oct 2021 08:34 AM IST
सार

तिकुनिया कांड की आग पांच दिन बाद भी ठंडी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर विभिन्न राजनेताओं का आना जाना बदस्तूर जारी है।हालांकि मामला तूल न पकड़े इसके लिए इंटरनेट भी बंद करा दिया गया है। इन पांच दिनों में कुछ देर के लिए बहाल हुई इंटरनेट सेवा में तमाम वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है, जिनको देखकर पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं। 

विज्ञापन
lakhimpur kheri violence Shyam Sundar had reached the possession of the police, then how did he die
श्याम सुंदर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को तिकुनिया में खूनी संघर्ष हुआ, जिसके वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ फोटो ऐसे भी हैं जिन पर अब सवाल उठने लगे हैं। पिछले दिनों वायरल फोटो में एक घायल युवक आठ दस पुलिस कर्मियों के साथ चल रहा है, जिसे भाजपा का मंडल मंत्री बताया जाता है।  इसके बाद भी श्यामसुंदर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसको लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


तिकुनिया कांड की आग पांच दिन बाद भी ठंडी नहीं हुई है। इस मामले को लेकर विभिन्न राजनेताओं का आना जाना बदस्तूर जारी है। हालांकि मामला तूल न पकड़े इसके लिए इंटरनेट भी बंद करा दिया गया है। इन पांच दिनों में कुछ देर के लिए बहाल हुई इंटरनेट सेवा में तमाम वीडियो और फोटो वायरल हो रहे है, जिनको देखकर पुलिस कर्मियों की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिस भाजपा मंडल मंत्री की मौत हुई है
विज्ञापन


वह आगजनी के बाद एक-दो नहीं, बल्कि आठ दस पुलिस वालों के साथ घायलावस्था में अपने पैरों पर जाते दिख रहा है। इस वायरल फोटो को देखकर सभी के जहन में एक ही सवाल उठ रहा है कि पुलिस वालों के साथ होने के बावजूद श्यामसुंदर मरा कैसे। वायरल फोटो में ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिसकर्मी उसे किसी सुरक्षित जगह लेकर जा रहे हैं। इस दौरान एक सिख युवक उसकी तरफ उंगली उठाए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी श्यामसुंदर की पीट पीटकर हत्या होना पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है, जबकि एक वीडियो में वह भीड़ से घिरा दिख रहा है। वीडियो और फोटो देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस उसे भीड़ से छुड़ाकर अपने साथ ले जा रही है। मगर, बाद में उसका शव मिलना लोगों के गले नहीं उतर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed