फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri: Six more medical students stranded in Ukraine, the total number is ten

लखीमपुर खीरी : छह और मेडिकल छात्र यूक्रेन में फंसे, कुल संख्या हुई दस

Sat, 26 Feb 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: Six more medical students stranded in Ukraine, the total number is ten
अब्दुल मन्नान अंसारी
लखीमपुर खीरी। यूक्रेन संकट में जिले के सात और मेडिकल छात्रों के फंसने की खबर है। इसमें मोहम्मदी के चार छात्र, पलिया के दो छात्र और लखीमपुर की एक छात्रा शामिल है। इससे पहले बृहस्पतिवार को तीन छात्रों के यूक्रेन में फंसने की जानकारी मिली थी, जिसमें खीरी टाउन का एक छात्र व छात्रा और मोहम्मदी का एक छात्र शामिल है। उधर, अपने बच्चों के मुश्किल हालात में फंसे होने से परिजन मायूस हैं। उनके गले से निवाला तक नहीं उतर रहा है। परिजन भारत सरकार से अपने बच्चों के वतन वापसी की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी निवासी अरविंद यादव के पुत्र अनुराग यादव और भतीजे हर्षित यादव भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। अरविंद यादव ने बताया कि पुत्र अनुराग यूक्रेन की टरनोपिल नेशनल यूनिवर्सिटी और भतीजा हर्षित यादव खारकीव नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा पलिया के व्यापारी मुकुल गोयल के पुत्र ऋषभ गोयल के भी वहां की एक यूनिवर्सिटी में फंसे होने की जानकारी मिली है। पिता ने बताया कि तीन माह पहले उनका पुत्र यहां से एमबीबीएस की पढ़ाने करने गया था। वह यूक्रेन की बोगोमोलेट्स नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल नंबर सात में रहता है। इसके अलावा पलिया के खजुरिया क्षेत्र का अब्दुल मन्नान अंसारी भी यूक्रेन में फंसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मोहम्मदी के ही सिख परिवार से जुड़े दो और छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है, लेकिन उन्होंने मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। इसके अलावा लखीमपुर के थरवरनगंज निवासी एक छात्रा के भी वहां होने की जानकारी मिली है। छात्रा के परिजन भी कुछ बताने से इनकार कर रहे हैं।


यूक्रेन संकट के संबंध में मीडिया के माध्यम से कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इस संबंध में विदेश मंत्रालय की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, जिनसे परिजन सीधे संपर्क कर रहे हैं। अब तक मुझे इस संबंध में ऊपर से कोई निर्देश नही मिले हैं, लेकिन अगर कोई भी मेरे माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाना चाहते हैं, तो निश्चित ही वह संपर्क कर सकते हैं। परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
- महेंद्र बहादुर सिंह, डीएम

अनुराग यादव

अनुराग यादव

 

हर्षित यादव

हर्षित यादव

 

ऋषभ गोयल

ऋषभ गोयल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed