फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri Sharda river wreaks havoc in Chakpurwa village

Lakhimpur Kheri: चकपुरवा गांव में शारदा नदी ने बरपाया कहर, गांव में फंसे ग्रामीण, लगातार जारी है कटान

Sat, 12 Aug 2023 08:29 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Aug 2023 08:29 PM IST
सार

पिछले 24 घंटे में जहां नौ घर और कटकर नदी में समा गए हैं। वहीं, चारों तरफ पानी होने से ग्रामीण गांव में ही फंसे हैं। जबकि, शनिवार को ग्रामीणों की मदद के लिये प्रशासन की कोई टीम भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन
Lakhimpur Kheri Sharda river wreaks havoc in Chakpurwa village
शारदा नदी मे समाता मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में बिजुआ ब्लॉक की ग्राम पंचायत करसौर के मजरा चकपुरवा गांव में कटान लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में जहां नौ घर और कटकर नदी में समा गए हैं। वहीं, चारों तरफ पानी होने से ग्रामीण गांव में ही फंसे हैं। जबकि, शनिवार को ग्रामीणों की मदद के लिये प्रशासन की कोई टीम भी नहीं पहुंची।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 24 घंटे में मनरेश पुत्र चंद्रिका प्रसाद, छत्रपाल पुत्र मनोहर लाल, भोलू पुत्र ओमपकाश, सावित्री देवी पत्नी कौशल, हरनाम पुत्र शिवचरण, रामचंद्र पुत्र भगवानदीन, सुनील कुमार पुत्र रामकिशोर, शिवसागर और मोहनलाल आदि लोगों के मकान शारदा नदी में समा गए। जबकि, गांव की उत्तर दिशा में लगातार कटान जारी है। 

विज्ञापन


लगभग आधा गांव कट चुका है। ऐसे में चारों तरफ रास्ता बंद होने से चकपुरवा गांव की स्थिति टापू जैसे हो गई है। ग्रामीण महज पैदल ही आवागमन कर पा रहे हैं। गांव में जाने के सारे रास्ते जलमग्न हो चुके हैँ। ऐसे में ग्रामीण घरों से अपनी गृहस्थी तक नहीं निकाल पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed