{"_id":"633a905aada33615b528baca","slug":"lakhimpur-kheri-by-election-will-be-held-in-gola-on-november-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: गोला विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होगा उपचुनाव, छह को आएंगे नतीजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: गोला विधानसभा सीट पर तीन नवंबर को होगा उपचुनाव, छह को आएंगे नतीजे
Mon, 03 Oct 2022 01:03 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:03 PM IST
सार
गोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है।
विज्ञापन
ईवीएम (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के बाद खाली हुई गोला विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीख का एलान कर दिया है। इस सीट पर तीन नवंबर को उपचुनाव होगा और छह नवंबर को नतीजे आएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि विधायक अरविंद गिरी छह सितंबर को सुबह पाचं बजे अपने निजी निवास फार्म हाउस से लखनऊ में पार्टी बैठक में शामिल होने निकले थे। कार में उनके साथ ड्राइवर राकेश, गनर रंजीत और खानसामा थे। चालक राकेश कुमार ने फोन पर बताया कि रास्ते में सिधौली पहुंचे ही थे कि विधायक की तबीयत खराब हो गई और गाड़ी रोकने को कहा।
विज्ञापन
जिसके बाद में कार में अगली सीट से उठकर विधायक पिछली सीट पर लेट गए फौरन कार चालक राकेश और गनर रंजीत उन्हें लेकर अटरिया स्थित हिंद मेडिकल कॉलेज ले गए। अस्पताल में इलाज शुरू होने से पहले ही करीब सात बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन