फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Kheri: 35 found corona positive, including SSB jawan and three police personnel, three dead

लखीमपुर खीरीः एसएसबी जवान और तीन पुलिस कर्मियों सहित 35 मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन की मौत

Wed, 12 Aug 2020 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Kheri: 35 found corona positive, including SSB jawan and three police personnel, three dead
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना संक्रमण थम नही रहा है। मंगलवार को 276 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में 35 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं इनमें तीन की मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संक्रमितों की संख्या 845 हो गई, जिसमें से 440 लोग स्वस्थ हो गए और 395 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं मरने वालों की संख्या अब 10 हो गई।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि मंगलवार शाम 276 लोगों की जांच रिपोर्ट में 270 निगेटिव और छह पॉजिटिव मिले हैं वहीं निजी लैब से मिली रिपोर्ट में छह, एंटीजन टेस्ट में 15 और टुनाट टेस्ट में आठ लोग पॉजिटिव मिले। इससे मंगलवार को कुल 35 लोग संक्रमित मिले। इसमें से लखनऊ मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गोला तहसील निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग सहित तीन लोगों की मौत हो गई। संक्रमित मिले लोगों में शहर के मोहल्ला नई बस्ती के पांच, शिव कॉलोनी में एक, जोड़ी बंगला में एक, शास्त्री नगर में तीन ( इसमें से एक की मौत हो गई), सैदीपुर में एक, मछली कोठी में दो, थरवरनगंज में एक, शारदा नगर में पांच, दुबग्गा चौराहा में एक, हाथीपुर में एक, कौशल किशोर नगर में एक, कपूरथला एक, लालपुर बेहजम में एक (इनकी मौत इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हो चुकी है) मिला है। तहसील गोला के कस्बा बांकेगंज में एक, मोहम्मदी के पसगवां में एक पुलिसकर्मी, निघासन के बेलरायां में एक, पलिया तहसील के चंदनचौकी में एक पुलिसकर्मी, स्टेशन रोड निवासी दो, कोतवाली पलिया में दो एवं 39 वीं बटालियन एसएसबी में एक संक्रमित मिला है। जबकि दो संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेनिंग चल रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed