फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur erupts in protest against the murder of mother and daughter in Kanpur

लखीमपुर खीरी: कानपुर में मां-बेटी की हत्या के विरोध में लखीमपुर में उबाल

Thu, 16 Feb 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 16 Feb 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lakhimpur erupts in protest against the murder of mother and daughter in Kanpur
लखीमपुर खीरी। कानपुर में मां बेटी की जलाकर हत्या की घटना के विरोध में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और ब्राह्मण संगठनों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबांधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने नसीरुद्दीन हाल के प्रांगण में जमा होकर धरना प्रदर्शन किया। डेढ़ घंटे तक धरने के बाद कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इसके बाद एडीएम को ज्ञापन सौंपा। मृतक के परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा और दो सदस्यों को सरकारी नौकरी तथा पक्का मकान मुहैया कराने की मांग की। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खान, सहजेंद्र दीक्षित, रिशाल अहमद, रवि तिवारी, संजय गोस्वामी, महिला जिला अध्यक्ष रितुराज, चंद्रप्रभा अवस्थी, सत्रोहन लाल वर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने भी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश बाजपेई के नेतृत्व में कानपुर कांड के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।मृतक के परिवार वालों को आवास दिया जाए, पचास लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए और परिवार के भरण पोषण के लिए एक सदस्य को नौकरी दी जाए। इस मौके पर विनय तिवारी, राजनरायन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रगतिशील ब्राह्मण सभा और अखिल भारतीय परशुराम परिषद ने अलग अलग प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबांधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। मांग की गई कि पीड़ित परिवार को मुआवजा के साथ पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी दी जाए। इस मौके पर अखिल भारतीय परशुराम परिषद के प्रदेश संयोजक संतोष मिश्रा जिला अध्यक्ष संजय तिवारी, कुमुदेश शंकर शुक्ला, राजीव पांडेय, सौरव मिश्रा, मुनेंद्र त्रिपाठी, प्रशांत तिवारी, बृजेश मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed