फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   lakhimpur block report gram panchayat action

ग्राम पंचायतों में लाखों का गोलमाल

Fri, 26 Jul 2019 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:52 AM IST
विज्ञापन
lakhimpur block report gram panchayat action
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर ब्लॉक की 109 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट कराए जाने के बाद सोशल आडिट ब्लॉक सभा हुई, जिसमें मनरेगा में लाखों के गोलमाल का मामला सामने आया है। ऑडिट टीम ने अधिकारियों के सामने रिपोर्ट रखी, जिस पर प्रधानों और सचिवों ने हंगामा किया। सभा में मनरेगा योजना में 40 ग्राम पंचायतों में 85 साइन बोर्ड के घोटाले का मामला गूंजा। तो बनवारीपुर में बिना तालाब खुदाए दो तालाबों के नाम पर छह लाख रुपये हड़पे जाने का मामला उठाया गया।
विज्ञापन

ब्लॉक सभागार में जिला विकास अधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में सोशल ऑडिट ब्लाक सभा की गई। इसमें लखीमपुर ब्लॉक की 109 ग्राम पंचायतों में से 107 ग्राम पंचायतों में कराए गए सोशल आडिट की रपिोर्ट प्रस्तुत करके चर्चा की गई। ऑडिट टीम ने बताया कि 40 ग्राम पंचायतों में मनरेगा से 85 साइन बोर्ड के लिए प्रति बोर्ड 4484 रुपये के हिसाब से भुगतान एक फर्म के नाम बीडीओ ने किया, लेकिन गांवों में बोर्ड नहीं लगे हैं। ग्राम पंचायत मीरपुर में कैथा तालाब को दोबारा श्री तालाब का नाम देकर तीन लाख रुपये का गबन किया गया। अधिकांश ग्राम पंचायतों के अभिलेख अपूर्ण मिले हैैं। मस्टर रोल पर हस्ताक्षर और अंगूठा निशान फर्ज मिले हैं। इन सवालों पर प्रधान, सचिव और तकनीकी सहायक जवाब नहीं दे सके। डीडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट को संकलित कर निदेशालय भेजी जाएगी, जिसके बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में मिली अनियमितताओं की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सभा में बीडीओ प्रीती तिवारी, दिनेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed