फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur at number 36 in the state,clean survey

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022- प्रदेश स्तर पर 36 एवं देश स्तर पर मिली 205वीं रैंक

Mon, 03 Oct 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 01:06 AM IST
सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की रैंकिंग शनिवार शाम जारी कर दी गई है।इसमें नगर पालिका लखीमपुर को प्रदेश स्तर में 36वीं और नेशनल स्तर पर 205वीं रैंक मिली है।प्रदेश स्तर पर अब तक की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।इससे पहले वर्ष 2021 में प्रदेश स्तर पर लखीमपुर नगर पालिका की रैंक 154 रही थी।

विज्ञापन
Lakhimpur at number 36 in the state,clean survey

विस्तार

लखीमपुर खीरी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की रैंकिंग शनिवार शाम जारी कर दी गई है। इसमें नगर पालिका लखीमपुर को प्रदेश स्तर में 36वीं और नेशनल स्तर पर 205वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर अब तक की यह सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। इससे पहले वर्ष 2021 में प्रदेश स्तर पर लखीमपुर नगर पालिका की रैंक 154 रही थी। सूबे में 36वीं रैंक आने से पालिका अधिकारियों और कर्मचारियों में बेहद उत्साह है। शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने में सफाई कर्मियों की मेहनत रंग लाई है। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में अब तक की सर्वश्रैष्ठ रैंकिंग आने से नगरवासियों में भी खुशी है।
विज्ञापन

शहरों को साफ सुथरा बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर साल स्वच्छ सर्वेक्षण कराया जाता है। इसमें साल में एक बार दिल्ली से आकर टीम शहर की सफाई व्यवस्था, लोगों से बातचीत सहित अन्य सुविधाओं के आधार पर रैंक नंबर देती है। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्विस लेवल प्रोग्राम के लिए 3000, नागरिक प्रतिक्रिया के लिए 2250 एवं सर्टिफिकेशन के लिए 2250 अंक निर्धारित थे। इसके आधार पर तैयार की गई रैंक शनिवार को जारी हो गई। इसमें नगर पालिका को अब तक की सबसे बेहतर रैंक 36 मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार का कहना है कि इस बार अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग प्राप्त होने पर पालिका कर्मियों एवं नगरवासियों को बधाई। टॉप टेन की सूची में शामिल होने में जो खामियां रहीं, उन्हें जनप्रतिनिधि एवं नगरवासियों के सहयोग से दूर कर वर्ष 2023 में शहर को नंबर वन पर लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed