गोला गोकर्णनाथ। मध्य प्रदेश के उज्जैन में भारतरत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर राष्ट्रीय कुर्मी महासंघ में उबाल है।
सोमवार को कुर्मी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पटेल अशोक कनौजिया की अध्यक्षता में एक लान में बैठक हुई। पदाधिकारियों ने बैठक कर घटना में शामिल आरोपियों पर कठोर कार्रवाई और प्रतिमा को सम्मान के साथ स्थापित करने की मांग की है। कहा कि असामाजिक तत्वों पर रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कहीं भी महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ इस तरह का अपमानित कृत्य न हो।
उन्होंने कहा कि यदि प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव ज्ञानचंद वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला संयोजक सतीश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अतुल वर्मा, रामसेवक वर्मा, मुनीश वर्मा, श्रीचंद्र वर्मा, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे।