फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kuchon hooter sounded in the streets Police rushed to the vehicle

गली-कूचों में हूटर बजाते  दौड़े पुलिस के वाहन

Mon, 29 Aug 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 29 Aug 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Kuchon hooter sounded in the streets Police rushed to the vehicle
अभियान - फोटो : अमर उजाला
एसपी के आदेश पर चलाया विशेष रात्रि गश्त अभियान
विज्ञापन

पुलिस ने वाहनों को खंगाला, संदिग्धों की ली तलाशी 

 एसपी के आदेश पर रविवार की रात जिले भर में विशेष रात्रि गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस के कई बड़े और छोटे वाहन काफिलों में हूटर बजाते गली-कूचों में दौड़ते रहे। इस दौरान वाहनों की चेकिंग कर संदिग्धों की तलाशी ली गई। एक साथ कई हूटरों के बजने से शहर से लेकर देहात इलाकों में हड़कंप मचा रहा। 
एसपी अखिलेश चौरसिया ने रविवार को रात 12 बजे से सुबह तीन बजे तक विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने एएसपी, सीओ और थानेदारों को निर्देशित किया था कि अधिकारी अलग-अलग टीम में चार पहिया और दो पहिया वाहनों को शामिल कर शहर, कस्बों और संवेदनशील गांवों में गश्त करें। एसपी की रणनीति के तहत पुलिस के वाहन रात करीब 12 बजे जब हूटर बजाते हुए गली-कूचों में दौड़े तो लोग किसी अनहोनी की घटना से आशंकित हो उठे। इस दौरान पुलिस ने घूमते मिले संदिग्धों और वाहनों को रोक लिया और उनकी तलाशी ली। जिससे लोगों में हड़कंप मचा रहा। 
विज्ञापन

पलियाकलां। एसपी के निर्देश पर थाना पुलिस ने विभिन्न बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसओ बृजराज यादव ने एसएसआई केएन सिंह ने दलबल के साथ पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के साथ ही अन्य तमाम बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें बैंकों के बाहर खड़े होने वाले वाहनों की भी जांच की गई। साथ ही बाहर खड़े संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की गई। बैंक अधिकारियों से सुरक्षा संबंधी वार्ता के बाद बैंक में लगे सीसी टीवी कैमरों को भी परखा गया। इसके साथ ही गेटमैनों को भी दिशा निर्देश दिए गए। जबकि संदिग्ध दिखने पर तुरंत बैंक से बाहर करने का भी निर्देश दिया। इस दौरान बैंक में अफरातफरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed