{"_id":"652ec9dd6761a4452b0905d6","slug":"kshama-dev-smriti-utsav-in-kabirdham-mustafabad-from-today-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-7821-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कबीरधाम मुस्तफाबाद में क्षमा देव स्मृति उत्सव आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कबीरधाम मुस्तफाबाद में क्षमा देव स्मृति उत्सव आज से
विज्ञापन
मुस्तफाबाद कबीरधाम पर हेलीपैड का निरीक्षण करते एसडीएम, सीओ
अलीगंज। कबीरधाम मुस्तफाबाद अनुयाइयों की अगाध आस्था का केंद्र है। यहां तीन दिवसीय असंग साहब का सत्संग एवं क्षमा देव स्मृति उत्सव बुधवार से शुरू होने रहा है। कार्यक्रम में शामिल होने सांसद एवं युवा, खेल मंत्रालय संबंधी परामर्शदात्री समिति सदस्य बृजभूषण सिंह भी पहुंचेंगे।
उत्सव को लेकर कबीरधाम मुस्तफाबाद आश्रम पर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मंगलवार को एसडीएम रत्नाकर मिश्रा और सीओ प्रवीण कुमार यादव ने हेलीपैड आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आश्रम पर व्यवस्थाओं में लगे बाबा अनुभव दास ने बताया कि 18 अक्तूबर से तीन दिवसीय सत्संग उत्सव के शुभारंभ पर सांसद, ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति एवं युवा और खेल मंत्रालय संबंधी परामर्शदात्री समिति सदस्य बृजभूषण सिंह का आगमन दोपहर 12:30 बजे हो रहा है।
समापन पर मंगल आरती में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शामिल होंगे। 20 अक्तूबर को पूर्व राष्ट्रपति नवीन भवन क्षमा देव आश्रम का उद्घाटन करेंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता, सीओ प्रवीण कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने हेलीपैड का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।