फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Krishak Samaj Inter College team winner in hockey competition

Lakhimpur Kheri News: हॉकी प्रतियोगिता में कृषक समाज इंटर कॉलेज की टीम विजेता

Sat, 30 Aug 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 30 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Krishak Samaj Inter College team winner in hockey competition
गोला के कृषक समाज इंटर काॅलेज में पुरस्कृत खेल प्रतिभाएं। ‌स्रोत : सोशल मीडिया
गोला गोकर्णनाथ। भारत के महान खिलाड़ी व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 120वीं जयंती पर शुक्रवार को कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में तरुणोदय यूथ क्लब ने प्रतियोगिताएं कराईं। हॉकी प्रतियोगिता में गोल क्लब को 5-1 से हराकर कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला विजेता रहा। वहीं, 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सृष्टि वर्मा ने प्रथम, स्वाती देवी ने द्वितीय और अंशिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने प्रतियोगिताओं की शुरुआत कराई। निर्णायक के रूप में मकसूद अली व वीरेंद्र भारद्वाज रहे। कार्यक्रम के संयोजक स्वयंसेवक संदीप कुमार वर्मा ने खेलो नीति 2025 की जानकारी देते हुए युवाओं से कहा, खेलों से बढ़कर नशामुक्त, स्वस्थ व अनुशासित समाज के निर्माण में योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी सुधीर सिंह, डॉ. अनिल कुमार, सरोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed