फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Kovid Hospital will start in MCH Hospital Motipur

एमसीएच हॉस्पिटल मोतीपुर में शुरू होगा कोविड चिकित्सालय

Fri, 07 May 2021 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kovid Hospital will start in MCH Hospital Motipur
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को ओयल के मोतीपुर स्थित 200 बेड क्षमता के मातृ एवं शिशु चिकित्सालय का भ्रमण कर उसमें कोविड चिकित्सालय शुरू किए जाने की तैयारियों की पड़ताल की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों के साथ चिकित्सालय में अब तक किए गए कार्यों को देखा। अवशेष कार्यों को तीन दिन के अंदर पूर्ण किए जाने के लिए कार्यदाई संस्था के यूनिट इंचार्ज (इलेक्ट्रिकल) को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण कर मुख्य भवन, लिफ्ट, ऑक्सीजन सप्लाई एवं डिस्ट्रीब्यूशन यूनिट, चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ के आवासों समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं के संबंध में कार्यदाई संस्था के यूनिट इंचार्ज को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में वैश्विक महामारी कोविड का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा। इसके मद्देनजर 200 बेड के इस चिकित्सालय को कोविड चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाना है, जो प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम की यूनिट इंचार्ज (इलेक्ट्रिकल) केके वाजपेयी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मनोज अग्रवाल, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग मृत्युंजय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकीमुल हक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed