{"_id":"6ac290439e2fa3ace50dc7f5","slug":"korba-bridge-damaged-during-rains-now-poses-a-crisis-for-sugarcane-transportation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-186680-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बरसात में क्षतिग्रस्त कोरबा पुल अब गन्ना ढुलाई पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बरसात में क्षतिग्रस्त कोरबा पुल अब गन्ना ढुलाई पर संकट
Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
पुल के पास सड़क में बने गड्ढे। स्रोत:संगठन
ममरी। बरसात में कठिना नदी के कोरबा घाट का पुल और सड़क क्षतिग्रस्त होने से गन्ना किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र के किसान पेराई सत्र में इसी मार्ग से ट्रैक्टर-ट्रालियों और बैलगाड़ियों से गन्ना लेकर कुंभी चीनी मिल जाते हैं।
पुल और सड़क की हालत खराब होने से हादसे का खतरा बना हुआ है। ग्रामीण जनहित सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन देकर जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष महेश चंद्र वर्मा और महासचिव विकास शुक्ला ने ज्ञापन में बताया कि कुंभी चीनी मिल जाने वाले मार्ग पर कठिना नदी के कोरबा घाट का पुल और सड़क बरसात में कटकर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो सकते हैं और गन्ना ढुलाई प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र के किसान इसी पुल और सड़क से गन्ना लेकर चीनी मिल पहुंचते हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन का ध्यान क्षतिग्रस्त मार्ग की ओर नहीं है। उन्होंने पुल और सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में विमल वर्मा, चुन्नीलाल, विक्रम सिंह, अशरफी लाल, रमाकांत चौधरी, कल्पना तिवारी और मनोज रावत समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।